असम में अवैध घुसपैठ की कोशिशों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि सीमा पर तैनात सुरक्षा बल लगातार घुसपैठ के प्रयासों को विफल कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री के अनुसार, असम पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने हाल ही में 14 अवैध घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें भारत में प्रवेश करने से रोक दिया। उन्होंने इस कार्रवाई के लिए जवानों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में घुसपैठ के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
Our forces are highly alert on the border and thwarting off infiltration attempts.
A group of 14 illegals were identified and prevented from entering into India by brave jawans of @assampolice and @BSF_India.
Our vigil and fight continues.#AssamAgainstInfiltrators pic.twitter.com/h79RIUuTqZ
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) May 15, 2026
सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
सीएम हिमंता ने कहा कि सीमा क्षेत्रों में निगरानी और गश्त को और मजबूत किया गया है ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को रोका जा सके। उन्होंने घुसपैठियों की एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल दिखे।
राजनीतिक और सुरक्षा मुद्दा
असम में अवैध घुसपैठ लंबे समय से एक बड़ा राजनीतिक और सुरक्षा मुद्दा रहा है। राज्य सरकार इस मुद्दे पर सख्त रुख अपनाए हुए है और लगातार कार्रवाई कर रही है।
मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में ‘#AssamAgainstInfiltrators’ हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए स्पष्ट किया कि राज्य में अवैध घुसपैठ को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel