Narendra Modi को स्वीडन ने अपने सर्वोच्च शाही सम्मान ‘Royal Order of the Polar Star – Commander Grand Cross’ से सम्मानित किया है। यह सम्मान आमतौर पर विदेशी राष्ट्राध्यक्षों और सरकार प्रमुखों को दिया जाता है।
यह पीएम मोदी को मिला 31वाँ अंतरराष्ट्रीय सम्मान है, जो वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा को दर्शाता है।
भारत-स्वीडन संबंधों को मिली नई मजबूती
नीदरलैंड के बाद Sweden पहुँचे पीएम मोदी के दौरे पर दुनिया की नजर है। इस यात्रा के दौरान भारत और स्वीडन के बीच व्यापार, तकनीक, रक्षा और ग्रीन एनर्जी जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी है।
दोनों देशों ने अगले 5 वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को दोगुना करने का लक्ष्य तय किया है।
Jag tilldelades nyss Nordstjärneorden. Detta är inte bara en ära för mig, utan för hela Indiens 1,4 miljarder människor.
Det är också en hyllning till alla våra vänner i Sverige som har stärkt relationerna mellan Indien och Sverige och lagt en stark grund. Må vänskapen mellan… pic.twitter.com/MUjnrTEyTD
— Narendra Modi (@narendramodi) May 17, 2026
किन क्षेत्रों में होगा बड़ा सहयोग?
टेक्नोलॉजी और इनोवेशन
स्वीडन दुनिया के सबसे इनोवेटिव देशों में शामिल है। AI, साइबर सिक्योरिटी, सेमीकंडक्टर और डिजिटल टेक्नोलॉजी में भारत को बड़ा लाभ मिलेगा।
रक्षा साझेदारी
फाइटर जेट, रडार और एडवांस डिफेंस टेक्नोलॉजी में सहयोग से ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा मिलेगा।
ग्रीन एनर्जी
ग्रीन हाइड्रोजन, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और कार्बन कटौती तकनीकों में संयुक्त प्रयास होंगे।
निवेश और रोजगार
स्वीडिश कंपनियाँ भारत में निवेश बढ़ाएँगी, जिससे रोजगार और स्किल डेवलपमेंट को गति मिलेगी।
शिक्षा और रिसर्च
भारतीय छात्रों और रिसर्च संस्थानों को स्वीडिश यूनिवर्सिटीज के साथ साझेदारी का फायदा मिलेगा।
🇪🇺 EU के साथ ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’
European Union के साथ भारत का फ्री ट्रेड एग्रीमेंट ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ माना जा रहा है। इसके लागू होने के बाद भारतीय ज्वैलरी, टेक्सटाइल और अन्य उत्पादों को यूरोपीय बाजार में बड़ा अवसर मिलेगा।
My remarks during the CEO Roundtable in Sweden. We are committed to boosting business ties between our nations. https://t.co/LMY6itZufK
— Narendra Modi (@narendramodi) May 17, 2026
वैश्विक मुद्दों पर भी सहयोग
PM मोदी ने कहा कि आज के तनावपूर्ण वैश्विक माहौल में भारत और स्वीडन जैसे लोकतंत्रों के बीच सहयोग बेहद जरूरी है। दोनों देशों ने आतंकवाद को मानवता के लिए बड़ी चुनौती बताते हुए मिलकर काम करने पर सहमति जताई।
भव्य स्वागत और रणनीतिक संदेश
स्वीडन पहुँचने पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। Ulf Kristersson खुद एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी के लिए मौजूद रहे।
यह दौरा न सिर्फ कूटनीतिक बल्कि आर्थिक और रणनीतिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जो भारत की यूरोप में मजबूत होती स्थिति को दर्शाता है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel