प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नॉर्वे की राजधानी ओस्लो पहुंच गए हैं, जहां उन्होंने अपने होटल में भारतीय समुदाय के सदस्यों और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका अभिवादन स्वीकार किया। प्रधानमंत्री के आगमन पर भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया और एक सांस्कृतिक संगीत कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसे पीएम मोदी ने देखा।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi greets the members of the Indian diaspora and people gathered to welcome him at the hotel he is staying at in Oslo, Norway
(Source: ANI/DD) pic.twitter.com/Y5YQsBqhdI
— ANI (@ANI) May 18, 2026
ओस्लो पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि उन्हें एयरपोर्ट पर नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे द्वारा दिए गए गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार है। उन्होंने बताया कि यह चार दशकों से अधिक समय में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली नॉर्वे यात्रा है, जो भारत और नॉर्वे के संबंधों को नई दिशा दे सकती है।
Landed in Oslo, Norway. I’m grateful to Prime Minister Jonas Gahr Støre for the warm welcome at the airport. This is the first Prime Ministerial visit to Norway in over four decades. I’m confident it will add vigour to the India-Norway friendship. I will call on Their Majesties… pic.twitter.com/dbduzAXVjt
— Narendra Modi (@narendramodi) May 18, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस यात्रा के दौरान वे नॉर्वे के राजा हेराल्ड V और रानी सोन्या से मुलाकात करेंगे, साथ ही प्रधानमंत्री स्टोरे के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि 19 तारीख को ओस्लो में आयोजित होने वाला तीसरा भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन कई महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों और साझेदारी पर चर्चा का अवसर देगा।
यह दौरा भारत और नॉर्डिक देशों के बीच आर्थिक, ऊर्जा, नवाचार और वैश्विक सहयोग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel