भारत में हाई-स्पीड रेल के नए युग की शुरुआत होने जा रही है। भारतीय रेलवे जल्द ही देश को उसकी पहली बुलेट ट्रेन की सौगात देने की तैयारी में है। इस बीच रेल मंत्रालय के गेट नंबर-4 पर लगाई गई बुलेट ट्रेन की तस्वीर लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बन गई है, जो मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर परियोजना की झलक पेश करती है।
करीब 508 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर पर बुलेट ट्रेन 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। इस परियोजना के शुरू होने के बाद मुंबई से अहमदाबाद का सफर महज 2 घंटे में पूरा किया जा सकेगा, जबकि वर्तमान में यह दूरी तय करने में 6 से 8 घंटे तक लग जाते हैं।
A picture of the country's first proposed bullet train has been displayed at the Ministry of Railways. The picture has been installed at Gate Number 4: Indian Railways pic.twitter.com/LcbwMstDuw
— ANI (@ANI) May 18, 2026
यह महत्वाकांक्षी परियोजना
जापान के तकनीकी और वित्तीय सहयोग से विकसित की जा रही है। बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर मुंबई, ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद और साबरमती सहित कुल 12 स्टेशन बनाए जा रहे हैं।
यात्रियों को इस हाई-स्पीड ट्रेन में विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही अत्याधुनिक सिग्नलिंग सिस्टम और भूकंपरोधी तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे यात्रा और अधिक सुरक्षित और तेज होगी।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में इस परियोजना की प्रगति की समीक्षा की और इसे ‘विकसित भारत’ की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। इस परियोजना की शुरुआत वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के तत्कालीन प्रधानमंत्री शिंजो आबे द्वारा अहमदाबाद में शिलान्यास के साथ की गई थी।
कोविड-19 और अन्य तकनीकी चुनौतियों के चलते परियोजना की समयसीमा में देरी हुई, लेकिन अब उम्मीद है कि वर्ष 2027-28 तक देश की पहली बुलेट ट्रेन पटरी पर दौड़ती नजर आएगी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel