Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 31°C

असम में बाढ़ से हाहाकार, चपेट में आए 34 हजार लोग; सिक्किम में भी 2 हजार पर्यटक फंसे

असम में बाढ़ से हाहाकार, चपेट में आए 34 हजार लोग; सिक्किम में भी 2 हजार पर्यटक फंसे

एक चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का कहर दूसरी ओर बाढ़ की आफत. बिपरजॉय ने जहां गुजरात में तबाही मचाने के लिए राजस्थान का रुख कर लिया है तो वहीं असम में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है. असम के 7 जिलों में हालातं काफी गंभीर हैं. इनमें करीब 34 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित बताए जा रहे हैं. शुक्रवार को प्रभावित लोगों की संख्या 29 हजार थी. पिछले 24 घंटों 5 हजार लोग और इसकी चपेट में आ गए जिसके बाद कुल प्रभावितों की संख्या 34 हजार हो गई है. इनमें तीन हजार तो केवल बच्चे हैं.

जानकारी के मुताबिक लखीमपुर जिले में हालात सबसे खराब हैं. यहां 22 गांव में 23 हजार से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. इसके अलावा बिस्वनाथ, दारंग, धेमाजी, डिब्रूगढ़, तमुलपुर और उदलगुरी जिले भी बाढ़ का कहर झेल रहे हैं. रेस्क्यू टीमें लगातार राहत कार्य में जुटी हुई हैं. लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाकर उनके लिए खाना उपलब्ध करवाया जा रहा है.

इसके अलावा भारी बारिश ने भी यहां लगातार तबाही मचाई हुई. कई पेड़ टूट कर गिर गए हैं. कई घरों को नुकसान पहुंचा है. जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात को हुई भारी बारिश के दौरान कई पेड़ कुछ घरों पर गिर गए जिससे घरों को भारी नुकसान पहुंचा है.

इस बीच सिक्किम में भी भारी बारिश के चलते स्थिति काफी गंभीर है. यहां भारी बारिश और भुस्खलन के चलते कई रास्ते बंद हैं. ऐसे में यहां देश-विदेश के 2 हजार पर्यटक फंसे हुए हैं. अधिकारियों ने कहा कि उत्तरी सिक्किम जिला मुख्यालय मंगन से चुंगथांग जाने वाली सड़क ब्लॉक हो गई है जिससे यातायात बाधित हो गया है. इसके चलते 1975 भारतीय और 36 घरेलू पर्यटक फंसे हुए हैं. 36 विदेश पर्यटकों में से 23 बांग्लादेश, 10 अमेरिकी और तीन पर्यटक सिंगापोर से हैं. इसके अलावा कई गाड़िया भी फंसी हुई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक कुल 345 कार और 11 मोटक बाइक नॉर्थ सिक्किम की अलग-अलग जगहों पर फंसी हुई हैं.

Filed under Assam

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.