सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आई तथाकथित ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) अब बड़े विवाद में घिर गई है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे दावों में कहा जा रहा है कि इस पार्टी के अधिकांश फॉलोअर्स भारत के बजाय पाकिस्तान, बांग्लादेश, तुर्की और अन्य देशों से हैं।
हालांकि, इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर बहस तेज हो गई है।
विदेशी फॉलोअर्स को लेकर सवाल
इंस्टाग्राम और X (पूर्व में ट्विटर) पर वायरल स्क्रीनशॉट्स में दावा किया जा रहा है कि CJP के फॉलोअर्स में विदेशी यूजर्स की संख्या अधिक है। कुछ यूजर्स का कहना है कि भारतीय फॉलोअर्स की हिस्सेदारी बेहद कम है।
Supporters of the so-called new hope of the opposition (INDI Alliance)…CJP
all hype, zero ground reality.
And interestingly, a lot of their loudest cheerleaders don’t even seem to be from here… showing up from Pakistan, Bangladesh, Turkey, etc.
Anyway… not like they’re… pic.twitter.com/GhuRMFiyvp
— Rupsy Saini (@ZiviiBloom) May 21, 2026
9% भारतीय फॉलोअर्स का दावा
सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट्स में यह भी कहा गया है कि CJP के कुल फॉलोअर्स में भारत का हिस्सा केवल 9% है, जबकि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अन्य देशों का हिस्सा 70% से ज्यादा बताया जा रहा है।
हालांकि, इन आंकड़ों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
बॉट अकाउंट्स के आरोप
कई यूजर्स ने आरोप लगाया है कि CJP की लोकप्रियता ‘ऑर्गेनिक’ नहीं है, बल्कि बॉट अकाउंट्स के जरिए बढ़ाई जा रही है।
तेजी से बढ़ते फॉलोअर्स को लेकर इसे ‘डिजिटल प्रोपेगेंडा’ और संभावित ऑनलाइन अभियान भी बताया जा रहा है।
The CJP’s Instagram followers — roughly 63% of them are from Pakistan and Bangladesh.
Only 9% are from India, which is a concerning and unfortunate thing.
This is because, in India, people who support Pakistan and Bangladesh make up around 15%. pic.twitter.com/A7piUegEzH
— విష్ణు వర్ధన్ రెడ్డి-विष्णु वर्धन रेड्डी🇮🇳 (@vishnureddy_899) May 21, 2026
पाकिस्तान कनेक्शन की अटकलें
कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने यह भी दावा किया है कि पाकिस्तान समर्थक अकाउंट्स इस पार्टी को बढ़ावा दे रहे हैं।
इसके अलावा, इंस्टाग्राम और X पर फॉलोअर्स के अंतर ने भी संदेह को बढ़ाया है।
कौन चला रहा है CJP?
जानकारी के अनुसार, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) की शुरुआत आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व सोशल मीडिया कार्यकर्ता अभिजीत दिपके ने की थी।
पार्टी खुद को युवाओं और सिस्टम से परेशान लोगों की आवाज बताती है, जबकि आलोचकों का कहना है कि यह सिर्फ सोशल मीडिया आधारित प्रभाव बनाने की कोशिश है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel