कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के उस दावे को तकनीकी जांच में गलत पाया गया है, जिसमें कहा गया था कि सरकार ने उनकी वेबसाइट को ब्लॉक कर दिया है। जांच में सामने आया है कि वेबसाइट किसी सरकारी कार्रवाई की वजह से नहीं, बल्कि डोमेन या होस्टिंग स्तर पर लगी रोक के कारण बंद हुई।
पार्टी ने शनिवार (23 मई 2026) को आरोप लगाया था कि पहले उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हुआ और बाद में उनकी वेबसाइट को सरकार ने बंद कर दिया। CJP ने X (पूर्व ट्विटर) पर दावा किया था कि उनकी वेबसाइट पर 10 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए थे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग वाली याचिका पर 6 लाख हस्ताक्षर दर्ज किए गए थे।
क्या था पार्टी का दावा
CJP का कहना था कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता और ऑनलाइन अभियान से सरकार असहज हो गई, जिसके चलते वेबसाइट बंद कराई गई।
Government block claim is misleading.
Technical checks show:
> Domain is on clientHold status
> Public DNS resolvers like Google (8.8.8.8) and Cloudflare (1.1.1.1) now return NXDOMAIN
> Website earlier resolved and returned HTTP 403 from active Hostinger infrastructure
This… https://t.co/O5EhkTp9Qo pic.twitter.com/VladkE9mO4
— Bodhisattva🍁 (@bodhi3attva) May 23, 2026
तकनीकी जांच में क्या सामने आया
तकनीकी विश्लेषण के अनुसार वेबसाइट का डोमेन स्टेटस ‘clientHold’ स्थिति में पाया गया, जबकि Google और Cloudflare जैसे DNS सर्वर इसे ‘NXDOMAIN’ दिखा रहे थे। इसका मतलब है कि डोमेन सार्वजनिक रूप से सक्रिय नहीं था।
विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर किसी वेबसाइट को सरकारी स्तर पर ब्लॉक किया जाता है, तो वेबसाइट डोमेन इंटरनेट पर मौजूद रहता है लेकिन केवल कुछ नेटवर्क पर एक्सेस बंद होता है। इस मामले में ऐसा कोई संकेत नहीं मिला।
होस्टिंग स्तर पर समस्या
जांच में यह भी पाया गया कि वेबसाइट पहले Hostinger सर्वर पर चल रही थी और HTTP 403 error दे रही थी, जो आमतौर पर होस्टिंग या एक्सेस प्रतिबंध को दर्शाता है।
इन तकनीकी तथ्यों के आधार पर माना जा रहा है कि वेबसाइट सरकारी ब्लॉकिंग का शिकार नहीं हुई, बल्कि डोमेन या होस्टिंग से जुड़ी तकनीकी/प्रशासनिक कार्रवाई के कारण बंद हुई।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel