पश्चिम बंगाल में 5 जून से 21 जून 2026 तक राज्यभर में कई बड़े सरकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान वृक्षारोपण अभियान, जनकल्याण कैंप और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां बड़े स्तर पर की जाएंगी।
राज्य सरकार के अनुसार, भारत सरकार के निर्देशों के तहत 5 जून को पूरे बंगाल के हर ब्लॉक और नगर पालिका में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित होगा। इस अभियान के तहत माताओं के नाम पर पेड़ लगाए जाएंगे और सभी विधायकों को वन विभाग द्वारा फलदार पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे।
#WATCH | Nadia, West Bengal: West Bengal CM Suvendu Adhikari says, “Govt of India has announced a National Programme to be observed from June 5 to June 21. The West Bengal govt is going to participate in it. On June 5, a tree plantation programme will be organised across every… pic.twitter.com/CuUJvrYI6G
— ANI (@ANI) May 26, 2026
जनकल्याण शिविर 15 से 17 जून तक
राज्य में 12 से 20 जून के बीच चल रहे राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत 15, 16 और 17 जून को पब्लिक वेलफेयर कैंप लगाए जाएंगे। इन शिविरों में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी जनता को दी जाएगी।
प्रशासन ने निर्देश दिया है कि इन कार्यक्रमों के दौरान स्कूलों की पढ़ाई बाधित न हो, इसलिए आयोजन स्कूल परिसर में नहीं किए जाएंगे। विधायक और सांसद इन कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
21 जून को योग दिवस पर विशेष आयोजन
21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल सरकार के आयुष विभाग और खेल विभाग मिलकर राज्यभर में योग शिविर आयोजित करेंगे। इन आयोजनों को उत्सव की तरह मनाने की तैयारी की जा रही है।
सरकारी अधिकारियों के अनुसार, जहां भी योग सत्र आयोजित होंगे, वहां प्रोटोकॉल के अनुसार पहले दो दिन रिहर्सल भी किया जाएगा। राज्य सरकार ने इस बार इस राष्ट्रीय पहल में पूरी तरह भागीदारी करने का निर्णय लिया है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel