केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने CBSE के पेमेंट गेटवे सिस्टम को मजबूत और अधिक छात्र-हितैषी बनाने के लिए चार प्रमुख सरकारी बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक और इंडियन बैंक के प्रतिनिधि शामिल हुए।
क्या है बैठक का उद्देश्य?
शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, बैठक का मुख्य उद्देश्य CBSE के डिजिटल पेमेंट सिस्टम को अधिक सुरक्षित, तेज और भरोसेमंद बनाना था, खासकर परीक्षा के बाद की सेवाओं जैसे री-इवैल्यूएशन, आंसर शीट की फोटोकॉपी और अन्य फीस-आधारित प्रक्रियाओं के लिए।
Ministry of Education says, "Union Minister for Education Dharmendra Pradhan, today held detailed discussions with senior officials of four major public sector banks – State Bank of India (SBI), Bank of Baroda, Canara Bank, and Indian Bank – regarding the overhaul of the Central… pic.twitter.com/vVL1DYw34b
— ANI (@ANI) May 26, 2026
मंत्री ने दिए अहम निर्देश
केंद्रीय मंत्री ने बैंकों को निर्देश दिया कि वे समय पर ट्रांजैक्शन प्रोसेसिंग, फेल पेमेंट का तुरंत समाधान और ऑटोमैटिक रिफंड सिस्टम सुनिश्चित करें। साथ ही रियल-टाइम मॉनिटरिंग, मजबूत तकनीकी सुरक्षा और त्वरित शिकायत निवारण प्रणाली विकसित करने पर जोर दिया गया।
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य छात्रों को किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या या भुगतान संबंधी परेशानी से बचाना है और एक आसान, सुरक्षित और कुशल डिजिटल सिस्टम तैयार करना है।
बैंकों ने दिया सहयोग का आश्वासन
बैठक में शामिल सभी चार बैंकों ने CBSE के साथ मिलकर सिस्टम को अपग्रेड करने और बेहतर पेमेंट प्रोटोकॉल लागू करने का आश्वासन दिया।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel