पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ सिलीगुड़ी साइबर थाने में एक FIR दर्ज की गई है। यह मामला उनके द्वारा 2025 में कोलकाता में आयोजित एक ईद कार्यक्रम के दौरान दिए गए कथित विवादित बयान से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने कथित रूप से सनातन धर्म को ‘गंदा धर्म’ बताया था।
FIR दर्ज होने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ममता बनर्जी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, “हम जानबूझकर एक गंदा धर्म, जिसे जुमला पार्टी ने बनाया, हम उसे नहीं मानते हैं।” इस बयान को लेकर देशभर में विवाद खड़ा हो गया है।
West Bengal | A complaint lodged against former CM Mamata Banerjee at Cyber Thana, Siliguri, by a lawyer, Advocate Rinki Chatterjee Singh over her alleged statement against Sanatana Dharma.
— ANI (@ANI) May 26, 2026
यह शिकायत वकील रिंकी चटर्जी सिंह द्वारा दर्ज कराई गई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि इस बयान से हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाएँ आहत हुई हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्होंने 2025 में भी इस मामले में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की थी, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई और उन्हें प्रताड़ना का सामना करना पड़ा।
वहीं, तृणमूल कांग्रेस के दार्जिलिंग यूनिट के महासचिव और वकील अत्री शर्मा ने भी इस बयान को अनुचित बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान समाज में तनाव पैदा कर सकते हैं।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले पर ममता बनर्जी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel