Skip to content
Tuesday, November 3, 2026 Ahmedabad 34°C

‘आशीर्वाद का दीया’ सॉन्ग ने छुआ PM मोदी का दिल, बोले- हर आशीर्वाद मेरे संकल्प को करता है मजबूत

‘आशीर्वाद का दीया’ सॉन्ग ने छुआ PM मोदी का दिल, बोले- हर आशीर्वाद मेरे संकल्प को करता है मजबूत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 17 सितंबर 2026 को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए म्यूजिक कंपोजर और कलाकार अमन पंत ने उन्हें समर्पित करते हुए ‘आशीर्वाद का दीया’ (Ashirwad Ka Diya) नाम से एक खास गाना तैयार किया है। इस गीत में प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व क्षमता, जनकल्याण, राष्ट्रसेवा और सार्वजनिक जीवन की यात्रा को प्रस्तुत किया गया है।

‘आशीर्वाद का दीया’ सॉन्ग सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद इस गीत पर प्रतिक्रिया देते हुए इसकी सराहना की और कहा कि इसने उनके दिल को गहराई से छुआ है।

PM मोदी को कुछ खास समर्पित करना चाहते थे अमन पंत

‘आशीर्वाद का दीया’ सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए म्यूजिक कंपोजर अमन पंत ने प्रधानमंत्री मोदी की सार्वजनिक सेवा की यात्रा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साल-दर-साल देश की सेवा करते और काम करते देखा है और हमेशा से उन्हें कुछ खास समर्पित करने की इच्छा थी।

अमन पंत के मुताबिक, ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की सेवा के प्रति उनका सम्मान है। उन्होंने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए 17 सितंबर को उनके लिए एक दीया जलाने की बात भी कही।

‘आशीर्वाद का दीया’ पर PM मोदी ने दी प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ‘आशीर्वाद का दीया’ गाने की सराहना की। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया में इसे प्यार का खास इजहार बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “कुछ बातें या अंदाज बहुत खास होते हैं! Ashirwad Ka Diya प्यार का एक ऐसा ही इजहार है जिसने मेरे दिल को गहराई से छू लिया है।”

पीएम मोदी ने आगे कहा कि उन्हें मिलने वाला हर आशीर्वाद भारत की और अधिक निष्ठा के साथ सेवा करने के उनके संकल्प को मजबूत करता है। प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया के बाद यह गीत उनके समर्थकों के बीच और अधिक चर्चा में आ गया है।

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में उत्साह देखने को मिल रहा है। वाराणसी से लेकर गुजरात में प्रधानमंत्री के गृह नगर वडनगर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

काशी और उज्जैन सहित कई धार्मिक स्थलों पर प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए पूजा-अर्चना के कार्यक्रम रखे गए हैं। कई स्थानों पर दीये जलाने की तैयारियां भी की गई हैं। इसके अलावा वाराणसी से वडनगर तक Gen-Z बाइक रैली का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।

BJP का ‘संकल्प सेवा अभियान’ शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा ‘संकल्प सेवा अभियान’ की शुरुआत कर रही है। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इसके तहत देश के अलग-अलग हिस्सों में जनसेवा और जनकल्याण से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

भाजपा कार्यकर्ता और केंद्रीय मंत्री प्रधानमंत्री मोदी की सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर को भी इस अभियान से जोड़ रहे हैं। लोगों से प्रधानमंत्री के लिए ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने का आह्वान किया जा रहा है।

सेवा और जनकल्याण से जोड़ा गया PM मोदी का जन्मदिन

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से जुड़े आयोजनों में सेवा और जनकल्याण को प्रमुखता दी जा रही है। धार्मिक आयोजनों से लेकर सामाजिक कार्यक्रमों तक अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। वहीं सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी के समर्थक जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ उनकी सार्वजनिक और राजनीतिक यात्रा से जुड़ी तस्वीरें तथा वीडियो शेयर कर रहे हैं।

‘आशीर्वाद का दीया’ गीत भी इसी कड़ी में सामने आया है। अमन पंत द्वारा तैयार यह गीत प्रधानमंत्री मोदी की सार्वजनिक सेवा के 25 वर्षों को समर्पित किया गया है। प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया के बाद यह गीत उनके जन्मदिन से जुड़े प्रमुख सोशल मीडिया कंटेंट में शामिल हो गया है।

हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे

Like, Share and Subscribe our YouTube channel

🔗 https://www.youtube.com/@oneindianewscom-Gujarat

🔗 https://www.youtube.com/@oneindianewscom

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.