Skip to content
Thursday, October 29, 2026

अमेरिका के कई राज्यों में मनाया जाएगा श्री श्री रविशंकर डे, शांति स्थापना में योगदान के लिए किया सम्मानित

अमेरिका के कई राज्यों में मनाया जाएगा श्री श्री रविशंकर डे, शांति स्थापना में योगदान के लिए किया सम्मानित

भारतीय आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर को 30 यू एस कैनेडियन सिटीज ने सम्मानित किया गया है। ये सम्मान पाने वाले श्री श्री रविशंकर पहले एकमात्र आध्यात्मिक गुरु बन गए हैं।

इसके साथ ही होवार्ड काउंटी, मैरीलैंड और टेक्सास के राज्यों में श्री श्री रविशंकर डे मनाने की घोषणा की गई है। इस घोषणा में गुरुदेव के निर्देशन में आर्ट ऑफ लिविंग संस्थान द्वारा सेवा करने, शांति एवं आनंद का प्रसार करने, विवाद समाधान, पर्यावरण के लिए कार्य करने और ध्रुवीकृत विश्व का निर्माण करने के लिए समुदायों को साथ लाने के अथक प्रयासों का सम्मान किया है।

टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने कहा कि गहरी प्रतिबद्धता और उत्साह के साथ गुरुदेव और उनके अनुयायियों ने युद्ध में तबाह क्षेत्रों की यात्रा की और कठोर कैदियों को परामर्श दिया और कट्टर विरोधियों के मतभेदों का समाधान भी किया।

साथ ही होवार्ड काउंटी और मैरीलैंड के द्वारा एक कार्यकारी घोषणा की गई, जिसमें कहा गया मानवतावादी, आध्यात्मिक गुरु, शांतिदूत और विश्व में सबसे अधिक मान्यता प्राप्त परिवर्तनकारी गुरुदेव श्री श्री रविशंकर हमारे समाज को एक ऐसे समय में एकसाथ लेकर आए, जब ध्रुवीकरण और अलगाव की भावना चरम पर थी। गुरुदेव व्यक्तिगत और सामाजिक स्तर पर शांति, एकता, आशा और आत्म नवीनीकरण के द्वारा हमारे समाज और विश्व को एक साथ लेकर आए।

गुरुदेव और संस्थान के अपार योगदान और आध्यात्म और सेवा के द्वारा लोगों के जीवन में रूपांतरण लाने के लिए होवार्ड काउंटी ने 22 जुलाई और टेक्सास और बर्मिंघम ने 29 और 25 जुलाई को श्री श्री रविशंकर डे घोषित किया है। इन शहरों में गुरुदेव का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इन शहरों में आयोजित कार्यक्रमों में गुरुदेव विभिन्न पृष्ठभूमि, जाति एवं लिंग के हजारों साधकों से मिले और उन्हें संबोधित किया। गुरुदेव ने उन्हें भीतर की यात्रा पर ले जाते हुए प्रभावशाली ध्यान भी कराए।

पिछले महीने, यू एस काउंटी ऑफ एलेघेनी 28वां यूएस शहर बन गया, जिसने शांति और विवाद समाधान के मानवतावादी प्रयासों के लिए गुरुदेव श्री श्री रविशंकर को सम्मानित किया। कहा गया कि श्री श्री रविशंकर ने स्वयंसेवा और सामाजिक अभियानों के द्वारा आंतरिक शहरी हिंसा और अपराध को कम करने और विभिन्न समुदायों को साथ लाने के लिए अथक प्रयास किया। उनके द्वारा चलाए गए अभियानों के द्वारा संघर्ष के समय में विभिन्न संस्कृति और समुदाय के लोग एकसाथ आए।

गुरुदेव की यूएस यात्रा के दौरान 28 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच एक भव्य वर्ल्ड कल्चर फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा, जहां गुरुदेव आइकॉनिक नेशनल मॉल, वॉशिंगटन डी.सी. में शांति सांस्कृतिक विभिन्नता के उत्सव में विश्व के सबसे महान समारोहों में से एक समारोह का नेतृत्व करेंगे।

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.