Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 29°C

INDIA की तीसरी बैठक 31 अगस्त से 1 सितंबर तक मुंबई में होगी! संयोजक के नाम पर लग सकती मुहर

INDIA की तीसरी बैठक 31 अगस्त से 1 सितंबर तक मुंबई में होगी! संयोजक के नाम पर लग सकती मुहर

विपक्षी दलों (INDIA) की अगली व तीसरी बैठक 31 अगस्त से एक सितंबर तक मुंबई में होगी. सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. दरअसल, पहले यह बैठक 25-26 अगस्त को होने वाली थी लेकिन कुछ नेताओं के व्यस्त शेड्यूल होने के कारण इस बैठक को आगे के लिए टाल दिया गया. सूत्रों ने बताया कि मुंबई के पवई इलाके के एक होटल में यह बैठक हो सकती है. ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ की इस बैठक में संयोजक पर फैसला हो सकता है. इसके साथ ही समन्वय समिति का भी गठन हो सकता है.

इसके अलावा 2024 के लोकसभा चुनाव पर भी चर्चा हो सकती है.विपक्षी गठबंधन के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि हमारे गठबंधन की अगली बैठक मुंबई में 31 अगस्त और एक सितंबर को होगी. 31 अगस्त को विपक्षी नेताओं के लिए नाइट डिनर रखा गया है. एक सितंबर को दिन में औपचारिक बैठक होगी और फिर शाम के समय संयुक्त प्रेस वार्ता होगी.

23 जून को पहली तो 18 जुलाई को दूसरी बैठक

ऐसा पहली बार होगा कि ‘इंडिया’ के घटक दलों की बैठक ऐसे किसी राज्य में होने वाली है, जहां इनमें से कोई भी पार्टी सत्ता में नहीं है. बता दें कि विपक्षी दलों की पहली बैठक में 23 जून को पटना में हुई थी. इस बैठक में 15 दलों के नेता शामिल हुए थे. वहीं, विपक्षी पार्टियों की दूसरी बैठक बेंगलुरु में 18 जुलाई को हुई थी. इस बैठक में 26 राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए थे. इसी बैठक में विपक्षी गठबंधन का नाम INDIA पड़ा था.

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.