Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 32°C

दिल्ली बीजेपी के उपाध्यक्ष बने कपिल मिश्रा, कहा- यह भाजपा में ही संभव

दिल्ली बीजेपी के उपाध्यक्ष बने कपिल मिश्रा, कहा- यह भाजपा में ही संभव

भारतीय जनता पार्टी ने कपिल मिश्रा को दिल्ली भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। इसकी जानकारी दिल्ली बीजेपी ट्विटर हैंडल पर दी गई है। पार्टी की तरफ से ट्वीट किया गया कि प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के निर्देशानुसार कपिल मिश्रा को भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इधर कपिल मिश्रा ने भी ट्वीट करके इसकी जानकरी दी है। साथ ही उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया है। उन्होंने ट्वीट किया कि एक छोटे से कार्यकर्ता को इस प्रकार स्नेह पूर्ण अपनाना केवल भाजपा में ही संभव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अत्यंत आभार।

साथ ही उन्होंने लिखा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार इस जिम्मेदारी के योग्य मुझे समझने के लिए। गृह मंत्री अमित शाह का आभार जिनके मार्गदर्शन में दिल्ली बड़े परिवर्तन की ओर है। दिल्ली के यशस्वी अध्यक्ष और मेरे बड़े भाई वीरेंद्र सचदेवा का आभार, जिन्होंने मुझे अपनी टीम का सदस्य बनाने योग्य समझा।

Filed under Delhi

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.