Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

देखती रही माँ और बीच सड़क पर बेटे ने फाड़ दिए महिला के कपड़े, पॉलिथीन से शरीर को ढक बचाई लाज: हैदराबाद की घटना का Video वायरल

देखती रही माँ और बीच सड़क पर बेटे ने फाड़ दिए महिला के कपड़े, पॉलिथीन से शरीर को ढक बचाई लाज: हैदराबाद की घटना का Video वायरल

हैदराबाद में नशे में धुत एक युवक ने छेड़छाड़ का विरोध किए जाने पर बीच सड़क पर एक महिला के कपड़े फाड़ दिए। सड़क से गुजर रही अन्य महिलाओं ने पॉलीथिन से ढक कर पीड़िता की इज्जत बचाई। कथित तौर पर आरोपित युवक की माँ भी मौके पर मौजूद थी, लेकिन उसने बेटे को रोकने की कोशिश नहीं की। हैदराबाद के जवाहर नगर इलाके के बालाजी नगर की इस घटना का वीडियो वायरल है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपित की पहचान पेद्दामरैया के तौर पर हुई है। घटना 6 अगस्त 2023 की रात करीब 8.30 बजे की है। आरोपित के खिलाफ धारा 354 (बी), 323, 506 आर/डब्ल्यू 34, (शील भंग करना, आपराधिक हमला और धमकी और एक सामान्य कारण के लिए आपराधिक इरादा रखने) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपित की माँ के खिलाफ भी बेटे को न रोकने और अपराध को बढ़ावा देने के लिए आईपीसी की दो धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक 28 साल की पीड़िता 6 अगस्त की शाम करीब 8 बजे बालाजी नगर में कपड़ों की एक दुकान से वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान सड़क पर चल रहे आरोपित ने उसे गलत तरीके से छुआ। इस पर महिला ने आपत्ति जताते हुए उसे धक्का देकर खुद से दूर कर दिया। इसके बाद आरोपित गुस्से में महिला पर झपट पड़ा। उसने सड़क पर ही कपड़े फाड़कर महिला को निर्वस्त्र कर दिया। इस दौरान आरोपित के साथ चल रही उसकी मां ने भी उसे नहीं रोका। आरोपित एक मजदूर है और उसे शराब की लत है।

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.