Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 24°C

LIC चीफ का बड़ा बयान, अडानी ग्रुप में निवेश से नहीं हुआ कोई नुकसान

LIC चीफ का बड़ा बयान, अडानी ग्रुप में निवेश से नहीं हुआ कोई नुकसान

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया इन दिनों काफी चर्चा में है. संसद से लेकर निवेशकों तक हर तरफ LIC की चर्चा हो रही है. इसी बीच LIC चीफ सिद्धार्थ मोहांती का अडानी के निवेश पर बड़ा बयान आया है. उन्होंने संसद में पीएम मोदी के LIC पर भरोसे का आभार जताया है. साथ ही यह भी कहा कि अडानी की कंपनी में निवेश से उसे कोई नुकसान नहीं हुआ है.

उन्होंने कहा कि LIC निवेशकों की उम्मीदों पर खरा उतरने की लगातार कोशिश कर रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में LIC की तारीफ की है, तब से निवेशकों, पॉलिसीहोल्डर्स और शेयरहोल्डर्स के प्रति उनकी जिम्मेदारी और जवाबदेही और भी बढ़ गई है.

अडानी की कंपनी में निवेश से कोई नुकसान नहीं

LIC चीफ सिद्धार्थ मोहांती ने कहा कि हम किसी एक कंपनी की बात नहीं करना चाहते, लेकिन अडानी की कंपनी में निवेश से एलआईसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है. हमने नीतियो और प्रोटोकॉल के तहत अडानी में निवेश किया है. जब कंपनी के शेयरों के दाम कम थे, हमने तब निवेश किया और जैसे ही दाम चढ़ने लगे, हमें निवेश का फायदा मिला है.

इंटरनल प्रोटोकॉल और रेगुलेशन का ध्यान में रखकर ही अडानी में निवेश किया है. गौरतलब है कि एलआईसी देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है. यहां 13 लाख बीमा एजेंट हैं. उन्होंने कहा कि एजेंट की संख्या बढ़ाने की जरूरत है ताकि देश का और ज्यादा कवरेज किया जा सके.

Filed under Business

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.