Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 25°C

‘पीएम मोदी के नेतृत्व में शक्तिशाली भारत के निर्माण में अपना योगदान दें,’ स्वतंत्रता दिवस पर बोले सीएम शिवराज

‘पीएम मोदी के नेतृत्व में शक्तिशाली भारत के निर्माण में अपना योगदान दें,’ स्वतंत्रता दिवस पर बोले सीएम शिवराज

आज 15 का दिन है और पूरा देश स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भोपाल के लाल परेड मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस बार परेड में 18 टुकड़ियां शामिल हुईं। परेड में पहली बार लाड़ली बहना सेना भी शामिल हुईं। इसके पहले सीएम शिवराज ने अपने निवास पर भी ध्वजारोहण कर सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मौके पर कहा कि आइए हम पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक मजबूत और समृद्ध भारत के निर्माण में योगदान दें। सीएम ने कहा, “आइए, प्रधानमंत्री ने नेतृत्व में वैभवशाली, गौरवशाली संपन्न, समृद्ध और शक्तिशाली भारत के निर्माण में अपना योगदान दें और मध्य प्रदेश को समृद्ध और विकसित बना कर अपने देश की प्रगति और विकास में अपनी सहभागिता करें। बहुत बधाई।”

सीएम ने ट्वीट कर दी बधाई

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, “77वें स्वतंत्रता दिवस की सभी प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। आइये, आजादी के इस महान पर्व को हम एकजुट होकर मनाएं एवं अमृतकाल में विकसित भारत के संकल्प को और भी सशक्त एवं समृध्‍द बनाएं। मां भारती की रक्षा एवं देश की आजादी में अपना सब कुछ न्‍योछावर करने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों को कोटि-कोटि प्रणाम।”

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.