Skip to content
Wednesday, October 28, 2026

दिल्ली-पुणे विस्तारा एयरलाइंस के विमान में बम की खबर अफवाह, पुलिस मामले की जांच में जुटी

दिल्ली-पुणे विस्तारा एयरलाइंस के विमान में बम की खबर अफवाह, पुलिस मामले की जांच में जुटी

दिल्ली से पुणे जानेवाली विस्तारा एयरलाइंस के विमान में बम की खबर मिलने से दिल्ली एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। जीएमआर कॉल सेंटर को फ्लाइट में बम होने की कॉल मिली। इसके बाद तुरंत विमान से यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। विमान को आइसोलेशन में ले जाया गया और पूरी तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान फ्लाइट में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। ऐसी झूठी कॉल पहले भी कई बार कॉल सेंटर में रिसीव हुई है। पुलिस के मुताबिक फ्लाइट में कुछ भी संदिग्ध बरामद नही हुआ। तलाशी अभियान खत्म हो गया है। बम की कॉल को हॉक्स कॉल डिक्लेयर कर दिया गया। दिल्ली पुलिस फर्जी कॉल करके बम की झूठी जानकारी देने के मामले में एफआईआर दर्ज कर कॉलर की पहचान कर रही है।

 

Filed under Delhi

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.