Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 25°C

इसरो ने चंद्रयान-3 मिशन के कमांड सेंटर की तस्वीरें जारी कीं, काम करते दिखे वैज्ञानिक

इसरो ने चंद्रयान-3 मिशन के कमांड सेंटर की तस्वीरें जारी कीं, काम करते दिखे वैज्ञानिक

चंद्रयान-3 मिशन अपने कामयाबी से बस कुछ ही घंटे दूर है। बुधवार (23 अगस्त) की शाम 06:04 बजे लैंडर को चांद की सतह पर उतारने का प्रयास किया जाएगा। भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो ने चंद्रयान-3 मिशन की मॉनिटरिंग करने वाली टीम की तस्वीरें जारी की हैं। इसरो की तरफ से जारी की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वैज्ञानिक चंद्रयान-3 मिशन को कामयाब बनाने के लिए जी-जीन से जुटे हुए हैं।

कमांड सेंटर की टीम लैंडर मॉड्यूल को निर्धारित स्थान तक पहुंचाने के लिए लगी हुई है। इसरो ने एक्स (ट्विटर) पर ट्वीट करते हुए कहा, “स्वचालित लैंडिंग अनुक्रम (एएलएस) शुरू करने के लिए पूरी से तरह तैयार हैं। लगभग 17:44 बजे निर्धारित बिंदु पर लैंडर मॉड्यूल (LM) के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।”

17:20 बजे शुरू होगा लैंडिंग का सीधा प्रसारण

इसरो ने आगे कहा है, “स्वचालित लैंडिंग अनुक्रम कमांड प्राप्त होने के बाद लैंडर मॉड्यूल के थ्रॉटलेबल इंजन को सक्रिय करता है। मिशन को संचालित करने वाली टीम सभी प्राप्त होने वाले आदेशों की पुष्टि करती रहेगी। चंद्रयान-3 मिशन के संचालन का सीधा प्रसारण 17:20 बजे शुरू होगा।”

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.