click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: ‘हम बड़ी तैयारी के साथ शामिल होंगे’: जानिए क्यों राम मंदिर उद्घाटन की प्रतीक्षा कर रहा दक्षिण कोरिया, अयोध्या में खुदाई के दौरान मिली प्राचीन मूर्तियाँ
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > World > ‘हम बड़ी तैयारी के साथ शामिल होंगे’: जानिए क्यों राम मंदिर उद्घाटन की प्रतीक्षा कर रहा दक्षिण कोरिया, अयोध्या में खुदाई के दौरान मिली प्राचीन मूर्तियाँ
World

‘हम बड़ी तैयारी के साथ शामिल होंगे’: जानिए क्यों राम मंदिर उद्घाटन की प्रतीक्षा कर रहा दक्षिण कोरिया, अयोध्या में खुदाई के दौरान मिली प्राचीन मूर्तियाँ

साल 2018 में दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जंग-सूक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण पर उत्तर प्रदेश के अयोध्या का दौरा किया था। वो उस साल 6 नवंबर को आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थीं।

Last updated: 2023/09/13 at 6:04 PM
One India News Team
Share
5 Min Read
SHARE

अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य जोर-शोर से चल रहा है। इस दौरान मंदिर निर्माण के दौरान की गई खुदाई में प्राचीन अवशेष मिले हैं, जिन्हें आमजनों को देखने के लिए भी रखा जाएगा। इन अवशेषों को ‘श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट’ के महासचिव चंपत राय ने X (पूर्व में ट्विटर) पर भी शेयर किया है। इस बीच, भारत में दक्षिण कोरिया के राजदूत ने कहा कि भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार अगर राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में उन्हें बुलावा भेजेंगे, तो उनके देश की तरफ से कार्यक्रम में जोरदार भागीदारी की जाएगी।

उन्होंने अयोध्या को भारत और दक्षिण कोरिया के रिश्ते के लिए बेहद महत्वपूर्ण करार दिया है।

‘श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट’ के महासचिव चंपत राय ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें नक्काशी किए गए पत्थर और मंदिर के अवशेष दिख रहे हैं। इसमें कुछ पत्थर की मूर्तियाँ भी दिख रही हैं। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “श्री रामजन्मभूमि पर खुदाई में मिले प्राचीन मंदिर के अवशेष। इसमें अनेकों मूर्तियाँ और स्तंभ शामिल हैं।”

श्री रामजन्मभूमि पर खुदाई में मिले प्राचीन मंदिर के अवशेष। इसमें अनेकों मूर्तियाँ और स्तंभ शामिल हैं। pic.twitter.com/eCBPOtqE1W

— Champat Rai (@ChampatRaiVHP) September 12, 2023

इस बीच अयोध्या में रामलला के मंदिर के उद्घाटन को लेकर दक्षिण कोरिया के राजदूत चांग जे-बोक ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार अगर बुलाती है, तो दक्षिण कोरिया की तरफ से जश्न में कोई कमीं नहीं छोड़ी जाएगी। PTI द्वारा जारी वीडियो में दक्षिण कोरिया के राजदूत चांग जे-बोक ने कहा, “अयोध्या भारत और साउथ कोरिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। केंद्र सरकार या यूपी सरकार को राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी देनी चाहिए। अगर भारत सरकार आधिकारिक निमंत्रण देती है तो निश्चित तौर पर दक्षिण कोरिया कार्यक्रम में शामिल होने के लिए काम करेगा।”

राजदूत चांग जे-बोक ने ने कहा कि अयोध्या ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से दक्षिण कोरिया के लिए महत्वपूर्ण है। कोरियाई किंवदंतियों के अनुसार, अयोध्या राज्य की एक भारतीय राजकुमारी अपने राजकुमार से शादी करने के लिए कोरिया गई थी। इस दौरान उन्होंने बताया कि कोरिया में अयोध्या को ‘अयुधा’ कहा जाता है और हमारा संबंध 2000 साल से भी अधिक पुराना है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में बुलाने पर दक्षिण कोरिया अपनी तरफ से बड़ी तैयारी करते हुए शामिल होगा।

#WATCH | "Ayodhya is very important for both of us, historically…You will have a very important inauguration of Ram temple in Ayodhya. For now, to have a high-level representation…the Central Government or UP Government should elaborate on the program…However, we will work… pic.twitter.com/280fZD8vzE

— ANI (@ANI) September 13, 2023

साल 2018 में दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जंग-सूक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण पर उत्तर प्रदेश के अयोध्या का दौरा किया था। वो उस साल 6 नवंबर को आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थीं और उन्होंने अयोध्या में रानी सुरीरत्ना (हुह ह्वांग-ओके) के नए स्मारक के भूमि पूजन समारोह का भी नेतृत्व किया था। ये वहीं रानी सुरीरत्ना हैं, जिनका विवाह कोरिया के राजा से हुआ था। राजा से शादी के बाद उन्हें रानी हू ह्वांग-ओक के नाम से जाना जाने लगा।

बता दें कि धर्म नगरी अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण तेजी से हो रहा है। वहीं, प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियाँ भी जोरों पर हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा है कि प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण पत्र भेजा गया है। इस कार्यक्रम में देश-विदेश से लाखों मेहमानों के पहुँचने की उम्मीद है।

अयोध्या में भगवान राम अपने भव्य मंदिर में बाल रूप में विराज मान होंगे। राम मंदिर की चौखट मार्बल की है। इसके दरवाजे महाराष्ट्र से आई लकड़ी के बने हैं जिन पर अयोध्या में ही नक्काशी करवाई जा रही है। जुलाई में चम्पत राय ने बताया था कि मंदिर के फिनिशिंग टच जैसे छोटे-मोटे काम दिसंबर तक पूरा हो जाने की उम्मीद जताई थी। साथ ही कहा था कि अनुमान के मुताबिक मंदिर निर्माण में 21 लाख ग्रेनाइट, घनपुट, सैंड स्टोन और मार्बल प्रयोग हो रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि मंदिर के हर हिस्से को ऐसी मजबूती से बनाया जा रहा है जिसे लगभग 1 हजार वर्ष तक मरम्मत की जरूरत नहीं पड़ेगी।

You Might Also Like

पाकिस्तान पर अफगानिस्तान में हवाई हमले का आरोप, 11 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत; तालिबान ने बताया ‘मानवीय अपराध’

होर्मुज में अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर हादसे के बाद बढ़ा तनाव, अमेरिका ने ईरान के 20 ठिकानों पर हमले का किया दावा

PoK में बवाल: प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़पों का दावा, JAAC के ‘लॉन्ग मार्च’ पर बढ़ा तनाव

ट्रंप का बड़ा दावा: ईरान परमाणु समझौता अंतिम चरण में, ‘कुछ दिनों में हो सकती है डील’; स्ट्रेट खोलने का भी संकेत

PM मोदी ने आर्मेनिया के PM निकोल पशिन्यान को दी जीत की बधाई, भारत-आर्मेनिया संबंधों को और मजबूत करने पर दिया जोर

TAGGED: Ayodhya, Ram mandir, south korea

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team September 13, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article IFS अधिकारी गोपाल बागले होंगे ऑस्ट्रेलिया में भारत के अगले उच्चायुक्त
Next Article समन्वय बैठक में वर्तमान प्रमुख राष्ट्रीय मुद्दों व सामाजिक परिवर्तन के प्रयासों पर होगी चर्चा – सुनील आंबेकर जी

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; मध्य प्रदेश की तीनों राज्यसभा सीटों पर भाजपा की राह साफ
Elections India Madhya Pradesh Top News June 10, 2026
पाकिस्तान पर अफगानिस्तान में हवाई हमले का आरोप, 11 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत; तालिबान ने बताया ‘मानवीय अपराध’
India Top News World June 10, 2026
ट्रिपल तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को घर और स्वास्थ्य सुरक्षा देगी योगी सरकार, शुरू हुई बड़ी पहल
India Top News Uttar Pradesh June 10, 2026
होर्मुज में अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर हादसे के बाद बढ़ा तनाव, अमेरिका ने ईरान के 20 ठिकानों पर हमले का किया दावा
India Top News World June 10, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.