click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: ‘मैं जो कहता हूं, वो करके दिखाता हूं, इसीलिए मेरी गारंटी में दम होता है’, जयपुर में PM मोदी की ललकार
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > Rajasthan > ‘मैं जो कहता हूं, वो करके दिखाता हूं, इसीलिए मेरी गारंटी में दम होता है’, जयपुर में PM मोदी की ललकार
Rajasthan

‘मैं जो कहता हूं, वो करके दिखाता हूं, इसीलिए मेरी गारंटी में दम होता है’, जयपुर में PM मोदी की ललकार

पीएम मोदी ने जयपुर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान भ्रष्टाचार, तीन तलाक, किसानों के मुद्दे पर पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस की गहलोत सरकार को कटघरे में खड़ा किया। इससे पहले उन्होंने हाथ हिलाकार सभी का अभिवादन किया। आज ही दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस भी है।

Last updated: 2023/09/25 at 5:56 PM
One India News Team
Share
6 Min Read
SHARE

पीएम मोदी ने जयपुर में आमसभा को संबोधित करते हुए राजस्थान की गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा। जयपुर में पीएम मोदी ने परिवर्तन संकल्प सभा में आगे कहा कि ‘राजस्थान की जनता ने ठान लिया है कि गहलोत की सरकार को हटाएंगे। बीजेपी की सरकार को लाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि ‘मैं देख रहा हूं कि राजस्थान में परिवर्तन होकर रहेगा। राजस्थान का मौसम बदलने वाला है। कांग्रेस में कुशासन से मुक्ति पाने का बिगुल बज गया है। राजस्थान में परिवर्तन होकर रहेगा। पीएम मोदी ने कहा कि ‘मैं राजस्थान अनगिनत बार आया हूं। लेकिन इतनी बड़ी तादाद में माताएं बहनें आकर आशीर्वाद दे रही है, इसके लिए मैं आभार व्यक्त करता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि ‘मोदी का मतलब गारंटी पूरी होने की गारंटी’ है। इसलिए क्योंकि मैं जो कहता हूं करके दिखाता हूं। मेरी गारंटी में दम होता है। हवा में नहीं कहता हूं। ​बीते 9 वर्ष का मैरा ट्रैक रिकॉर्ड यही है।

Contents
सरकार को खुद पर भरोसा, तभी पूरी कर रहे हर गारंटीतीन तलाक और महिला आरक्षण विधेयक पर कही ये बातबीजेपी की सरकार आई, तो पेपर माफियाओं पर करेंगे ​कार्रवाईआतंकियों पर मेहरबान है गेहलोत सरकार: पीएम मोदीकिसानों से किए वादों का क्या हुआ?

सरकार को खुद पर भरोसा, तभी पूरी कर रहे हर गारंटी

पीएम मोदी ने आगे कहा कि ‘मेरे परिवारजनों हमारी सरकार ने वन रैंक वन पेंशन की गारंटी दी थी। आप देख रहे हैं कि ‘मोदी’ ने यह गारंटी पूरी कर दी। 70 हजार करोड़ रुपए इस योजना के तहत मिल चुके हैं। कल्पना कीजिए कांग्रेस जब सरकार में थी, तब वह 500 करोड़ रुपए देकर झूठ बोलती थी कि वह वन रैंक वन पेंशन योजना लागू करेगी। पीएम ने कहा कि जब खुद पर भरोसा होता है तो गारंटी पूरा करना सरकार की पहचान बन जाती है।

#WATCH | "Congress never had the intention to empower women. The Congress leaders who are talking about women's reservation today could have done it 30 years ago. Congress never wanted to give 33% reservation to women. Today, if they are in favour of women's reservation, then… pic.twitter.com/nANNFkLQq0

— ANI (@ANI) September 25, 2023

तीन तलाक और महिला आरक्षण विधेयक पर कही ये बात

भ्रष्टाचार के साथ ही तीन तलाक पर पीएम मोदी ने कहा कि हर बहन के आंसू पहुंचने की इच्छाशक्ति के कारण हम तीन तलाक कानून लाए, जिससे लाखों मुस्लिम बहनों को लाभ मिला। कांग्रेस की कभी नीयत नहीं थी कि वे देश की महिलाओं को सशक्त करें। जो कांग्रेसी आज महिला आरक्षण की बात कर रहें हैं वे 30 साल पहले भी ये काम कर सकते थे, लेकिन वे महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देना ही नहीं चाहते थे। विपक्षियों ने महिला आरक्षण विधेयक पर सहमति दी भी तो आप महिलाओं के डर कारण।

#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के जयपुर में अपनी सार्वजनिक रैली के स्थल पर एकत्रित लोगों का अभिवादन किया। pic.twitter.com/CFDbVphBzk

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 25, 2023

बीजेपी की सरकार आई, तो पेपर माफियाओं पर करेंगे ​कार्रवाई

पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले हर चुनावों में ‘घमंडिया’ गठबंधन को हार का सामना करना पड़ेगा। ये घमंडिया गठबंधन महिला विरोधी है। ये कांग्रेस और उनके घमंडिया साथी दलों से सतर्क रहना है। पेपर माफियाओं को राजस्थान की सरकार संरक्षण देती है। मैं भरोसा देता हूं कि राजस्थान में बीजेपी की सरकार बनने के बाद इन पेपर माफियाओं पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आतंकियों पर मेहरबान है गेहलोत सरकार: पीएम मोदी

लाल डायरी में काली करतूतें हो,जहां गला काटने की घटनाएं हो, सरकार मजबूर हो, वहां निवेश कैसे हो सकता है। ये कांग्रेस की वोट बैंक की तुष्टिकरण की नीति का परिणाम है। यहां की कांग्रेस सरकार आतंकियों को छूट देती है, आतंकियों पर मेहरबान है। राजस्थान में कांग्रेस के शासन में कानून व्यवस्था पस्त है। जो सरकार महिलाओं, बेटियों को सुरक्षा नहीं दे सकती, उसका जाना तय है।

#WATCH | "The people of Rajasthan have sounded the bugel against the bad governance of Congress. Congress deserves to get zero marks for the way they ran govt here. The people of Rajasthan have decided to remove the Gehlot government and bring back BJP," says PM Modi in Jaipur,… pic.twitter.com/Od38SzU44h

— ANI (@ANI) September 25, 2023

किसानों से किए वादों का क्या हुआ?

राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने जो किसानों से वादे किए थे। उनका क्रूा हुआ। किसानों की इस परेशानी का सिर्फ एक ही कारण है वो है कांग्रेस सरकार। लेकिन अब किसानों की चिंता करने वाली भाजपा सरकार जल्दी ही आने वाली है। भाजपा कदम कदम पर किसानों और पशुपालकों के साथ खड़ी है। दुनिया जानती है कि विश्व में खाद की कीमत बढ़ गई है। लेकिन भारत में भाजपा सरकार वही बोरी सिर्फ 300 रुपए से भी कम कीमत में मुहैया करा रही है।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के जयपुर में अपनी सार्वजनिक रैली के स्थल पर एकत्रित लोगों का अभिवादन किया। पीएम नरेंद्र मोदी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। महिलाओं कार्यकर्ताओं की आगवानी में मोदी का बढ़ रहा है काफिला। खुली जीप में लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं पीएम नरेंद्र मोदी। उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी भी है। दरअसल, आज पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जन्मदिन भी है और महिला आरक्षण बिल के पास होने के बाद यह पीएम की राजस्थान में पहली जनसभा के लिए पीएम मोदी जयपुर पहुंचे हैं। बता दें कि विधानसभा चुनाव के लिहाज से यह जनसभा बेहद महत्वपूर्ण है। इस जनसभा के बाद टिकट और कुछ नेताओं के भविष्य की तस्वीर साफ हो जाएगी।

#WATCH जयपुर (राजस्थान): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धानक्या गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्मारक पहुंचे और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/gAYcKyyQfu

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 25, 2023

पीएम मोदी के काफिले के आगे आगे महिलाएं उत्साहित होकर चल रही थी। ये इस बात का प्रतीक है कि महिला आरक्षण विधेयक जो हाल ही में दोनों सदनों में पास हुआ है, उसे लेकर महिलाओं में कितना उत्साह है। यह पीएम मोदी की रैली में भी साफ झलका। दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे।

You Might Also Like

प्रधानमंत्री मोदी ने धरती आबा बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, कहा- उनका बलिदान राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा

4398 दिन पूरे! PM मोदी बने देश के सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री, नेहरू का रिकॉर्ड टूटा

PM मोदी ने आर्मेनिया के PM निकोल पशिन्यान को दी जीत की बधाई, भारत-आर्मेनिया संबंधों को और मजबूत करने पर दिया जोर

उदयपुर धर्मांतरण मामला: 3 पादरियों समेत 11 गिरफ्तार, 50 से अधिक गांवों में 10 साल से चल रहे नेटवर्क का दावा

PM मोदी बोले- टेक्नोलॉजी ने गरीबों का जीवन बदला, DBT और डिजिटल प्लेटफॉर्म से बढ़ी पारदर्शिता और विश्वास

TAGGED: BJP, bjp goverment, jaipur, Narendra Modi, pm modi, Rajasthan

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team September 25, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article MP: बर्थडे की पार्टी बनी जिंदगी का आखिरी दिन, सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत
Next Article सलमान खान की भांजी अलिजेह अग्निहोत्री की फिल्म फर्रे का टीज़र आया

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

NDA बैठक में जुटे देशभर के मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता, PM मोदी के 12 साल और ‘विकसित भारत 2047’ पर मंथन
Delhi India Top News June 10, 2026
PM मोदी के 12 साल पूरे होने पर CM योगी का भावुक संदेश, बोले- आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश बना आस्था, विकास और सुशासन का मॉडल
Delhi India Top News Uttar Pradesh June 10, 2026
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पारित किया अभिनंदन प्रस्ताव, सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर सम्मान
Delhi India Top News June 10, 2026
हावड़ा से बांग्लादेशी घुसपैठिया दंपती गिरफ्तार, फल बेचने से करोड़ों की संपत्ति तक का सफर जांच के घेरे में
India Top News World June 10, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.