Skip to content
Thursday, November 5, 2026 Ahmedabad 34°C

पीएम मोदी के जन्मदिन पर मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 20 हजार से ज्यादा लोगों ने उठाया लाभ

पीएम मोदी के जन्मदिन पर मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 20 हजार से ज्यादा लोगों ने उठाया लाभ

चंडीगढ़ में प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिन के मौके पर चंडीगढ़ वेलफेयर ट्रस्ट (सीडब्ल्यूटी) ने मुफ्त मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया. सेक्टर 39 स्थित ग्रीन मार्केट में आयोजित शिविर का उद्घाटन पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने किया. इस मौके पर सीडब्ल्यूटी के संस्थापक सतनाम सिंह संधू, वर्ल्ड कैंसर केयर चैरिटेबल सोसाइटी के अध्यक्ष और चेयरमैन समेत तमाम लोगों ने शिरकत की.

शिविर का उद्देश्य पीएम मोदी की सोच के मुताबिक आम लोगों को सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य व्यवस्था प्रदान करना था. जिसमें बाल स्वास्थ्य देखभाल, दंत जांच, नेत्र जांच, ऑर्थोपेडिक, ईएनटी, स्त्री रोग, होम्योपैथिक और आयुर्वेद समेत कई तरह के रोगों के शिविर लगाए गए. 26 चिकित्सा संघों, अस्पतालों और संस्थानों के साथ 500 से ज्यादा डॉक्टरों, 1200 पैरा मेडिकल स्टाफ ने इस शिविर में भाग लिया

करीब 20000 लोगों ने कराया पंजीकरण इस मेगा शिविर में करीब 20000 लोगों ने पंजीकरण करवाया था. जिनमें 350 लोगों के कृत्रिम अंग, 300 मरीजों की कैंसर स्क्रीनिंग, 500 सफाई कर्मचारियों को हेपेटाइटिस बी टीकाकरण, 2200 लोगों की नेत्र जांच की गई. इसके साथ ही सभी को 8000 दवा किट प्रदान की गई. इसके अलावा बच्चों के लिए पोलियो ड्रॉप और टीकाकरण, बुजुर्गों के लिए फीजियो, मल्टी विटामिन और आयुर्वेदिक दवाएं भी थीं. शिविर में समाज के सभी वर्गों से भारी संख्या में आए लोगों ने हेल्थ जांच कराई और मुफ्त स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाया.

राष्ट्र सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं पीएम ‘

इस मौके पर राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित कहा कि निस्वार्थ सेवा सिख धर्म का अहम हिस्सा है. राज्यपाल ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम ने देश के हर शहर, हर गांव में सभी वर्गों के लिए सुलभ और सस्ती स्वास्थ सेवाएं प्रदान की हैं. पीएम राष्ट्र सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं.

वहीं चंडीगढ़ चेरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक सतनाम सिंह संधू ने कहा कि हम लोगों की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और ये शिविर उसी दिशा में एक पहल है. इसके साथ ही सतनाम सिंह संधू ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम के नेतृत्व में स्वास्थ्य और कल्याण पर खास ध्यान दिया जा रहा है.

Filed under Top News

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.