Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

बाल विवाह के खिलाफ असम सरकार का बड़ा एक्शन, 800 गिरफ्तार: सीएम सरमा बोले-बढ़ेगा नंबर

बाल विवाह के खिलाफ असम सरकार का बड़ा एक्शन, 800 गिरफ्तार: सीएम सरमा बोले-बढ़ेगा नंबर

बाल विवाह करने वालों के खिलाफ असम की हिमंता बिस्वा सरमा सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में राज्य सरकार ने इस तरह की गतिविधियों में शामिल 800 लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री सरमा ने खुद ट्विटर के जरिए इसकी जानकारी दी है। उन्होंनें इसे अभी शुरुआत बताया है। साथ ही कहा है कि ये नंबर अभी और आगे बढ़ सकते हैं। सीएम सरमा ने कहा कि बाल विवाह करने और करवाने के लिए असम पुलिस ने एक स्पेशल ऑपरेशन चलाया था।

गौरतलब है कि हाल ही में सीएम हिमंता ने बाल विवाह करने वालों के कार्रवाई करने की तरफ इशारा भी किया था। उन्होंने कहा था कि जब तक मियां लोग बाल विवाह और कट्टरता जैसी कुरीतियों को नहीं छोड़ते हैं हमें उनका वोट नहीं चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि मिया मुसलमानों को परिवार नियोजन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए और इसे अपनाना चाहिए। परिवार नियोजन और बाल विवाह जैसी योजनाओं को पूरी तरह से अमल में लाने के लिए कम से कम 10 साल का वक्त लगेगा। इसलिए हमें 10 साल तक उनका वोट नहीं चाहिए।

Filed under Assam

Share this story

Latest News

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.

One India News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.