Skip to content
Tuesday, October 27, 2026

तेलंगाना के निजामाबाद में पीएम मोदी की सभा, राज्य को दी 8000 करोड़ की सौगात

तेलंगाना के निजामाबाद में पीएम मोदी की सभा, राज्य को दी 8000 करोड़ की सौगात

इस साल के आखिर में तेलंगाना में विधानसभा चुनाव का आयोजन किया जाना है। चुनाव से पहले पीएम मोदी आज राज्य के निजामाबाद पहुंचे हैं। यहां पीएम मोदी ने राज्य के लोगों को 8 हजार से अधिक परियोजनाओं की सौगात दी है। पीएम मोदी इस कार्यक्रम में लोगों को संबोधित भी कर रहे हैं।

राज्य को ये सौगातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एनटीपीसी की तेलंगाना सुपर थर्मल पॉवर परियोजना के पहले 800 मेगावॉट संयंत्र के पहले चरण का उद्घाटन किया। इस परियोजना की मदद से तेलंगाना को सस्ती बिजली मिलेगी और राज्य के आर्थिक विकास में भी तेजी आयेगी। एनटीपीसी का तेलंगाना सुपर थर्मल पॉवर स्टेशन पर्यावरण हित के सभी मानदंडों को पूरा करने वाले स्टेशनों की लिस्ट में शामिल होगा। इसके अलावा पीएम मोदी राज्य में मनोहराबाद और सिद्दीपेट को जोड़ने वाली नई रेल लाइन, धर्माबाद-मनोहराबाद और महबूबनगर-कुरनूल के बीच विद्युतीकरण सहित कई रेल परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी।

हम काम को पूरा करते हैं

पीएम मोदी ने थर्मल स्टेशन का उद्घाटन करते हुए कहा कि हमारी सरकार जिस काम को शुरू करती है उसे पूरा भी कर के दिखाती है। इस थर्मल स्टेशन का लाभ तेलंगाना की जनता को मिलेगा। पीएम ने कहा कि इस स्टेशन की नींव भी उन्होंने ही साल 2016 में रखी थी। पीएम मोदी ने कहा कि यही हमारी सरकार का वर्क कल्चर है।

हेल्थकेयर पर भी काम

पीएम ने कहा कि हमने बीते 9 साल में हेल्थकेयर को अफोर्डेबल करने पर काम कर रहे हैं। देशभर में एम्स की संख्या बढ़ाई जा रही है। तेलंगाना में भी एम्स का काम चल रही है जिसे लोग देख रहे हैं। पीएम ने कहा कि हमारे देश में बीते कुछ समय तक हेल्थकेयर को समृद्ध लोगों के लिए माना जाता था। पीएम ने बताया कि आज भारत में दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ स्कीम आयुष्मान भारत चल रही है जिसका लाभ तेलंगाना के 70 लाख लोगों को मिला है। पीएम ने कहा ऊर्जा, रेलवे और स्वास्थ्य से जुड़ी परियोजनाओं के लिए राज्य के लोगों को बधाई दी।

Filed under Telangana

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.