Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 36°C

24 घंटे चलता रहा कुर्सी का खेल, लाल डायरी में कांग्रेस के करप्शन की हर करतूत, जोधपुर में बोले PM मोदी

24 घंटे चलता रहा कुर्सी का खेल, लाल डायरी में कांग्रेस के करप्शन की हर करतूत, जोधपुर में बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के जोधपुर में हैं. उन्होंने उस लाल डायरी का भी जिक्र किया, जिससे पिछले दिनों राज्य की राजनीति गर्मा गई थी. पीएम ने कहा किराजस्थान में 24 घंटे कुर्सी का ही खेल चलता रहा. लाल डायरी में कांग्रेस के करप्शन की हर करतूत उसमें है. इस लाल डायरी के काले राज खुलने चाहिए. क्या कांग्रेस सरकार लाल डायरी के राज खुलने देगी. अगर सच जानना है तो बीजेपी सरकार बनाना जरूरी है. राजस्थान का युवा इंसाफ मांग रहा है. पेपर लीक माफिया के खिलाफ बीजेपी सरकार शख्त करवाई करेगी.

पीएम ने कहा कि राजस्थान को टूरिज्म में नंबर ONE बनाने का है. आपकी वोट की ताकत से रास्थान में बीजेपी सरकार बनेगी. बीजेपी देशभर में एयरपोर्ट बना रही है. बीजेपी आएगी राजस्थान में खुशाली लाएगी. पीएम ने कहा कि मुझे विश्वास है कि इससे आप सभी बहनें त्योहारों को ज्यादा उमंग से मना पाएंगी. भाजपा सरकार के इस फैसले का लाभ राजस्थान के 70 लाख परिवारों को होगा. ये फैसला रसोई को धुएं से मुक्त करने के हमारे अभियान को भी मजबूती देगा. भाजपा सरकार के लिए आपका स्वास्थ्य प्राथमिकता है.

350 बेड के ट्रॉमा सेंटर और क्रिटिकल केयर का शिलान्यास

एक तरफ हम आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब परिवारों को मुफ्त इलाज की सुविधाएं दी रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ रिकॉर्ड संख्या में आधुनिक अस्पताल भी बना रहे हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि एक तरफ हम आयुष्मान योजना के तहत गरीब परिवारों को मुफ्त इलाज की सुविधाएं दे रहे हैं. दूसरी तरफ रिकॉर्ड आधुनिक अस्पताल बना रहे हैं. पीएम ने बताया कि जोधपुर में 350 बेड के ट्रॉमा सेंटर और क्रिटिकल केयर का शिलान्यास हुआ है. आने वाले समय में केंद्र की बीजेपी सरकार राजस्थान ऐसे अनेक क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाने वाली है.

उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगा 600 रुपए का सिलिंडर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोधपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “कल ही भाजपा सरकार ने तय किया है कि अब उज्ज्वला योजना की लाभार्थी बहनों को केंद्र सरकार की तरफ से गैस सिलेंडर सिर्फ 600 रुपए में मिलेगा…” आज जोधपुर और मारवाड़ के लोगों को कईं उपहार एक साथ मिले हैं. एक उपहार की तैयारी तो मैं पहले ही दिल्ली से करके आया हूं. कल ही भाजपा सरकार ने तय किया है कि अब उज्ज्वला की लाभार्थी बहनों को केंद्र सरकार की तरफ से गैस सिलेंडर सिर्फ 600 रुपये में मिलेगा.

 

Filed under Rajasthan

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.