Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 36°C

Ram Mandir Construction: सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने राम मंदिर पर उठाए सवाल, कहा- मस्जिद तोड़कर मंदिर बनाना नाइंसाफी

Ram Mandir Construction: सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने राम मंदिर पर उठाए सवाल, कहा- मस्जिद तोड़कर मंदिर बनाना नाइंसाफी

Shafiqur Rahman Barq Statement: यूपी के संभल में सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क (Shafiqur Rahman Barq) ने अयोध्या (Ayodhya) में बन रहे राम मंदिर (Ram Mandir) को लेकर बड़ा बयान दिया है. बर्क ने राम मंदिर निर्माण पर सवाल उठा दिए हैं. सपा सांसद बर्क ने कहा कि मस्जिद को तोड़कर मंदिर बना दिया यह ना इंसाफी है. कानून के खिलाफ है. अब सरकार अयोध्या में मस्जिद के लिए दी गई जमीन पर मस्जिद के निर्माण के लिए मुसलमानों को भी इजाजत दे. लेकिन मस्जिद के निर्माण कार्य में सरकार का कोई दखल नहीं होना चाहिए.

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण जारी

बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य प्रगति पर है. जनवरी 2024 में रामलला अपने गर्भगृह पर विराजमान होंगे. लेकिन उसके पहले मंदिर निर्माण के कार्य को पूरा करने की तैयारी को तेज कर दिया गया है. इसके लिए बाकायदा वर्कर्स की संख्या को भी बढ़ा दिया गया है. बड़ी संख्या में मजदूर मंदिर के भूतल और अन्य भागों के निर्माण का कार्य को पूरा करने में जुटे हुए हैं.

Filed under Uttar Pradesh

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.