Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 32°C

इजराइल का गाजा पर एयर स्ट्राइक, मृतकों की संख्या 1,100 के पार

इजराइल का गाजा पर एयर स्ट्राइक, मृतकों की संख्या 1,100 के पार

इज़रायल और हमास के बीच शुरू हुए युद्ध का आज तीसरा दिन है। अभी भी दोनों के बीच संघर्ष जारी है। जानकारी के मुताबिक इस युद्ध में अभी तक दोनों पक्षों के लगभग 1000 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युद्ध में अब तक इजरायल के 700 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और लगभग 2150 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इतना ही नहीं, हमास ने इजरायल के लगभग 100 लोगों को बंदी भी बना लिया है। तो वहीं इजरायल की सेना भी हमास पर लगातार हमले कर रही है। पिछले 2 दिनों में हमास के करीब 370 लोग मारे गए हैं और करीब 2200 लोग इस युद्ध में घायल हुए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इजरायल डिफेंस फोर्स ने सोमवार सुबह तक गाजा पर 1,149 हवाई हमले किए हैं। रविवार दोपहर के बाद से गाजा पर लगभग 800 हवाई हमले हुए हैं। गाजा को लेकर इजरायली गांवों में हमास के साथ अभी भी छह लड़ाईयां चल रही हैं।

इजरायल में नेपाल दूतावास के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी को बताया कि कम से कम 10 नेपाली छात्र मारे गए हैं।

हमास के कब्जे में थाईलैंड के 11 नागरिक

इजरायल के साथ चल रहे युद्ध के दौरान हमास ने थाईलैंड के 11 नागरिकों को अपने कब्जे में कर लिया है। थाईलैंड के विदेश मंत्रालय ने रविरा को बताया कि,उनके 11 नागरिकों को हमास के आतंकवादियों ने पकड़ लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा संकेत जताया जा रहा है कि उन्हें गाजा ले जाया गया होगा।

इज़रायली बचाव सेवा ज़का ने कहा कि उसके पैरामेडिक्स ने गाजा पट्टी के पास पूरी रात चले एक संगीत समारोह से लगभग 260 शव निकाले, जिसमें हजारों लोग शनिवार को फिलिस्तीन स्थित हमास आतंकवादियों के हमले का शिकार हुए थे। कुल आंकड़ा अधिक होने की उम्मीद है क्योंकि अन्य पैरामेडिक टीमें क्षेत्र में काम कर रही थीं।

रविवार को, इजरायली सरकार ने औपचारिक रूप से युद्ध की घोषणा की और हमास के हमले का जवाब देने के लिए “महत्वपूर्ण सैन्य कदम” को हरी झंडी दे दी, क्योंकि सेना ने दक्षिणी शहरों में अभी भी लड़ाकों को कुचलने की कोशिश की और गाजा पट्टी पर बमबारी तेज कर दी। मरने वालों की संख्या 1,100 से अधिक हो गई और दोनों पक्षों के हजारों लोग घायल हो गए.

इजराइल के 700 से अधिक लोगों की मौत

हमास के साथ जंग में अभी तक इजराइल के 700 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इजराइल डिफेंस फोर्स की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक युद्ध में अभी तक 700 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और वहीं 2150 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इजराइल ने यह भी बताया कि युद्ध शुरू होने के बाद अभी तक गाजा से 3284 रॉकेट दागे गए हैं।

इजराइल ने यह भी दावा किया है कि उसने अभी तक हमास के करीब 400 लड़ाकों को मार गिराया है। मगर इस युद्ध में इजराइल के 30 सैनिकों को भी मौत हो गई है। इजराइल और हमास के बीच शुरू हुआ यह युद्ध धीरे-धीरे और भीषण रूप लेता जा रहा है।

युद्ध में गाजा पट्टी को भारी नुकसान

इजराइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध में गाजा पट्टी को भारी नुकसान हुआ है। इस युद्ध में इजराइल के एयरफोर्स ने अब तक हमास के कई ठिकानों पर हमला किया है। मिली जानकारी के मुताबिक इजराइल ने गाजा पट्टी में एयर स्ट्राइक करते हुए नेशनल इस्लामिक बैंक की बिल्डिंग को जमीं दोज कर दिया है। बताया जा रहा है कि नेशनल इस्लामिक बैंक में ही हमास का बैंक अकाउंट है जिस पर इजराइल ने बम गिराया है।

 

Filed under World

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.