Skip to content
Wednesday, October 28, 2026

दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में NIA के छापे

दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में NIA के छापे

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) पर बैन के बावजूद अंदरखाने चल रही गतिविधियों पर लगाम लागने के लिए एनआईए की टीम आज महाराष्ट्र, दिल्ली समेत अन्य राज्यों में छापे की कार्रवाई कर रही है। सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र में तीन से चार जगहों पर छापेमारी हो रही है। NIA की एक टीम मुंबई के विक्रोली इलाक़े में रहने वाले अब्दुल वाहिद शेख़ के घर पहुंची है। शेख़ साल 2006 में हुए रेलवे ब्लास्ट मामले में एक आरोपी रह चुका है लेकिन ट्रायल के समय कोर्ट ने उसे सभी आरोपों से मुक्त कर दिया था। दिल्ली में भी NIA का सर्च ऑपरेशन जारी है। यहां बल्लीमारान के हौजकाजी में एनआईए की टीम छापेमारी कर रही है।

राजस्थान में कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया

ताजा जानकारी के मुताबिक राजस्थान में भी मंगलवार देर रात एनआईए की कई टीमों ने अचानक कई ठिकानों पर छापेमारी की । एनआईए की छापेमारी की खबर लगते ही लोगों में हड़कंप मच गया । सूत्रों के मुताबिक प्रदेश के टोंक, कोटा और गंगापुर सहित कई जगहों पर एनआईए की छापेमारी की सूचना हैृ। सुरक्षा के लिहाज से एनआईए टीमों ने स्थानीय पुलिस का भी सहयोग लिया है । कई संदिग्ध को हिरासत में भी लिया गया है। फिलहाल मामले को लेकर ठिकानों से मिले दस्तावेजों और आईटी गैजेट्स का खंगाला जा रहा है।

तमिलनाडु में भी एनआईए के छापे

उधर, तमिलनाडु में भी एनआईए छापे की खबर है। जानकारी के मुताबिक एनआईए ने मदुरै में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया संगठन से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की है। बता दें कि पीएफआई को पिछले साल आतंकवाद विरोधी गैरकानूनी गतिविधियां अधिनियम (UAPA) के तहत बैन कर दिया गया था।

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.