Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 31°C

अफगानिस्तान में फिर आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर मापी गई इतनी तीव्रता

अफगानिस्तान में फिर आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर मापी गई इतनी तीव्रता

भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान में भूकंप आने का सिलसिला थम नहीं रहा है। यहां से हर रोज भूकंप आने की खबर सामने आ रही है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार सुबह 6:39 पर अफगानिस्तान में रिक्टर स्केल पर 4.6 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि अभी तक इस भूकंप की वजह से किसी भी तरह के जान और माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

बता दें कि अफगानिस्तान में यह इस हफ्ते दूसरी बार भूकंप आया है। इससे पहले बुधवार 11 अक्टूबर को उत्तर-पश्चिमी अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था। जीएफजेड ने कहा कि भूकंप 10 किमी (6.21 मील) की गहराई पर था। देश के राष्ट्रीय आपदा प्राधिकरण ने कहा कि 7 अक्टूबर को पश्चिमी अफगानिस्तान में 6.1 तीव्रता के दो भूकंपों में दर्जनों लोग मारे गए। तालिबान के एक प्रवक्ता ने कहा कि पश्चिमी अफगानिस्तान में आए शक्तिशाली भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,000 हो गई है।

वहीं, खामा प्रेस ने तालिबान मंत्रालय के हवाले से बताया कि अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में आए भूकंप ने 4000 से अधिक लोगों की जान ले ली है और हजारों आवासीय घर नष्ट हो गए हैं। अफगानिस्तान के आपदा प्रबंधन मंत्रालय ने शनिवार को घोषणा की थी कि हेरात के 20 गांवों में 1,983 आवासीय घर भी नष्ट हो गए हैं. तालिबान ने अभी तक हेरात में भूकंप से हुई मौतों और घायलों की संख्या का खुलासा नहीं किया है। खामा प्रेस के अनुसार, मंत्रालय ने एक समाचार विज्ञप्ति में बताया कि काबुल में एक संवाददाता सम्मेलन के बाद सोमवार को 1,000 व्यक्तियों के साथ 35 राष्ट्रीय और विदेशी खोज और बचाव दल भूकंप स्थल पर गए थे।

Filed under World

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.