Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

‘एप्पल ने ये एडवाइजरी 150 देशों में जारी की’, कई नेताओं के फोन हैकिंग दावे पर अश्विनी वैष्णव बोले- मामले की तह तक जाएगी सरकार

‘एप्पल ने ये एडवाइजरी 150 देशों में जारी की’, कई नेताओं के फोन हैकिंग दावे पर अश्विनी वैष्णव बोले- मामले की तह तक जाएगी सरकार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी, शशि थरूर, राघव चड्ढा और महुआ मोइत्रा समेत विपक्ष के कई नेताओं ने फोन हैकिंग का दावा किया है। विपक्षी नेताओं के दावे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मेरा फोन टैप कराते रहिए। हम डरने वाले नहीं, बल्कि लड़ने वाले लोग हैं।

इस मुद्दे को लेकर सरकार बहुत गंभीर: अश्विनी वैष्णव

विपक्षी नेताओं के आरोप पर केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपनी प्रतिक्रया दी।अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा, “एप्‍पल की ओर से कुछ लोगों को एक अलर्ट आया है, उसके बारे में मैं साफतौर पर कहना चाहता हूं कि केंद्र सरकार इस मुद्दे को लेकर बहुत गंभीर है। हम इस मुद्दे के तह तक हम जाएंगे। इस मामले में हमने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। जांच करके हम इस मामले की जड़ तक जाएंगे।”

एप्पल ने 150 देशों में ये एडवाइजरी जारी की: केंद्रीय मंत्री

अश्विनी वैष्णव ने आगे जानकारी दी कि एप्पल ने 150 देशों में ये एडवाइजरी जारी की है। एप्पल के पास कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने अनुमान के आधार पर ये अलर्ट लोगों को भेजा है। ये वेग है और आप सब जानते हैं कि एप्‍पल इस बात का दावा करता है कि उसके फोन कोई हैक नहीं कर सकता है। वहीं, कुछ समय पहले एप्‍पल ने अपना पक्ष रख दिया है कि आखिर क्‍यों अलर्ट लोगों तक पहुंचे हैं।

कुछ लोगों को केवल आलोचना की आदत: अश्विनी वैष्णव

इस मामले पर केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों को केवल आलोचना की आदत है। ये (विपक्षी नेता) देश की उन्नति नहीं पचा सकते हैं। कुछ लोगों को आलोचना की आदत लग गई है। एप्पल ने 150 देशों में एडवाइजरी जारी की है।

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.