Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए पीएम मोदी, अमृत कलश में अर्पित की मिट्टी

‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए पीएम मोदी, अमृत कलश में अर्पित की मिट्टी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए हैं. कर्तव्य पथ पर हो रहे इस कार्यक्रम में आजादी का अमृत महोत्सव का समापन और देश के युवाओं के लिए ‘मेरा युवा भारत’ (मेरा भारत) संगठन की शुरुआत भी होने जा रही है. कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पीएम मोदी ने अमृत कलश में मिट्टी अर्पित की. थोड़ी देर में पीएम मोदी इस कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे.

पीएमओ के मुताबिक, ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान उन बहादुरों को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है. इस अभियान के तहत देशभर में कई कार्यक्रमों और समारोहों का आयोजन किया गया है. इस अभियान के तहत देशभर में दो लाख से अधिक ‘वीरों का वंदन’ कार्यक्रम आयोजित किए गए. 2.36 करोड़ से ज्यादा स्वदेशी पौधे लगाए गए, जबकि 2.6 लाख अमृत वाटिकाएं बनाई गईं.

‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान की परिकल्पना ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के समापन कार्यक्रम के रूप में की गई थी. ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए 12 मार्च, 2021 को शुरू हुआ था.

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.