Skip to content
Thursday, October 29, 2026

‘पांच साल में बदल देंगे छत्तीसगढ़ की तस्वीर’, छत्तीसगढ़ में BJP का घोषणा पत्र जारी

‘पांच साल में बदल देंगे छत्तीसगढ़ की तस्वीर’, छत्तीसगढ़ में BJP का घोषणा पत्र जारी

छत्तीसगढ़ में विभानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस और भाजपा में आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति चरम पर है। दोनों पार्टियां जनता से कई नए वादे भी कर रही हैं। इस बीच राज्य के दौरे पर गए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी किया।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषषा पत्र जारी किया. गृह मंत्री अमित शाह रायपुर पार्टी का घोषणा पत्र जारी करते हुए काह कि 22 जनवरी को पीएम मोदी अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ में राम लला दर्शन योजना लाई जाएगी, ताकि छत्तीसगढ़ के लोग राम मंदिर का दर्शन कर पाएंगे. इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं को सलाना 12000 रुपए देने का भी वादा किया.

5 साल में राज्य को पूर्ण विकसित बनाएंगे

घोषणापत्र जारी करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं यहां के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि हम आने वाले पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ को पूर्ण विकसित राज्य बनाएंगे। अमित शाह ने इसी के साथ कहा कि ये हमारा घोषणा पत्र नहीं, यह हमारे लिए एक संकल्प पत्र है।

BJP ने लोगों से किया ये वादा

शाह ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि हमने लाखों लोगों से चर्चा करके एक घोषणा पत्र “मोदी की गारंटी” तैयार किया है। शाह ने कहा कि इसमें हमने तय किया है कि हम कृषि उन्नति योजना की शुरुआत करेंगे, जिसके अंतर्गत 21 क्विंटल या एकड़ धान 3,100 रुपये के मूल्य पर खरीदी जाएगी। इसका एक मुश्त भुगतान किसानों को किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास के केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है. उन्होंने छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार द्वारा किए गए कामों का उल्लेख किया.

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए काम किया है. हालांकि छत्तीसगढ़ में उन लोगों की सरकार नहीं थी, लेकिन छत्तीसगढ़ की सेवा बहुत ही प्रमुखता के साथ किया है.

विवाहित महिलाओं को सलाना 12000 रुपए देने का वादा

शाह ने कहा कि मोदी जो करना चाहते हैं. उसमें बघेल साहब सबसे बड़े विघ्न हैं. उन्हें डर है कि यदि काम हो गये, तो उनकी कुर्सी चली जाएगी. कुर्सी ऐसे भी चली जाएगी, क्योंकि कांग्रेस के एटीएम बनने के अतिरिक्त कोई काम नहीं किया है.

उन्होंने कहा कि हमने तय किया है कि कृषि उन्नति योजना की शुरुआत करेंगे. 21 क्विटंल प्रति एकड़ धान 3100 रुपए के मूल्य से खरीदेंगे और इसके साथ-साथ एकमुश्त भुगतान करेंगे, ताकि किसान इसकी राह नहीं देखे. उन्होंने कहा कि अभी 2700 रुपए जो बघेल सरकार दे रहे हैं. उसमें 2200 रुपए मोदी सरकार की है. बघेल सरकार 500 रुपए देकर क्रेडिट ले रहे हैं.

उन्होंने कहा कि हर महानी महतारी बंधन योजना के तहत मुआवजा देंगे. 12000 रुपए सलाना हर विवाहित महिला को देंगे. इन्होंने पांच साल तक भर्तियां रोक दी, क्योंकि भ्रष्टाचार नहीं हो रहा है. ढेर सारे पद खाली रह गए. एक लाख खाली पदों को दो सालों में भर्ती की प्रक्रिया करेंगे. 18 लाख प्रधानमंत्री आवासयों के तहत घर बनाएंगे.

Filed under Chhattisgarh India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.