Skip to content
Monday, November 2, 2026 Ahmedabad 25°C

17 दिन से मजदूर खुद को कैसे रख रहे फिट? जानें टनल में कैसे कट रही जिंदगी

17 दिन से मजदूर खुद को कैसे रख रहे फिट? जानें टनल में कैसे कट रही जिंदगी

उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में फंसे से एक पॉजिटिव खबर आई है. इस टनल में फंसे 41 मजदूरों को मनोबल हाई है. उन्हें पूरा भरोसा है कि आज नहीं तो कल वह जरूर इस मुसीबत से बाहर निकलेंगे. वह अपने मनोबल को बनाए रखने के लिए खूब योगा कर रहे हैं. आपस में चुहल कर हंसने मुस्कराने की कोशिश कर रहे हैं. दूसरी ओर, इन मजदूरों को बचाने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. देश भर में उनके लिए दुआ और प्रार्थनाएं हो रहीं हैं.

इन मजदूरों के टनल में फंसने का आज 17वां दिन है. शुरुआत के एक दो दिन तो वह बहुत चिंतित रहे थे. एक बार तो उन्हें लगा कि वह बाहर ही नहीं आ पाएंगे. समय गुजरने और सरकार के प्रयासों के बीच अब उनका हौंसला काफी बढ़ गया है. उन्हें पूरा विश्वास है कि अब जल्द ही वह बाहर आने वाले हैं. इसलिए वह टनल के अंदर घिरे होने के बाद भी खुद को फिट और स्वस्थ रखने की खूब कोशिश कर रहे हैं. इसके लिए टनल के अंदर ही योगा कर रहे हैं और आपस में चुहल कर मुस्कराने की कोशिश भी कर रहे हैं.

बता दें कि इन मजदूरों के टनल से बाहर आने की खबर किसी भी पल आ सकती है. रैट माइनर्स तेजी से काम कर रहे हैं. वह 52 मीटर से भी अधिक खुदाई करते हुए मजदूरों के बिलकुल करीब तक पहुंच चुके हैं. अब बस एक पाइप और डाली जानी है. इतना होते ही मजदूरों के बाहर निकलने का रास्ता साफ हो जाएगा. टनल में फंसे एक मजदूर गबर सिंह नेगी के भाई ने बताया कि थोड़ी देर पहले ही उनकी बात हुई है. उनके भाई और अन्य मजदूर भले ही अंदर फंसे हैं, लेकिन उनका मनोबल बढ़ा हुआ है.

योगा से फिट रहने की कोशिश

नेगी के मुताबिक टनल में अंदर सभी लोग खुद को फिट और स्वस्थ्य रखने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं. उन्हें पता है कि संसाधन सीमित हैं, इसलिए उन्हें खुद को स्वस्थ रहने के लिए खुद प्रयास करने होंगे और वह कर भी रहे हैं. इसके लिए वह टनल के अंदर ही योगा करते हैं और एक दूसरे से हंसी मजाक कर एक दूसरे की चिंता को हरने की कोशिश कर रहे हैं. जब भी बाहर से खाना अंदर भेजा जाता है तो सभी आपस में मिल बांट कर खाते हैं और एक दूसरे को उत्साहित करने का काम करते हैं.

उन्होंने बताया कि मजदूरों ने पहले ही तय कर लिया है कि जैसे ही बाहर आने का मौका मिलेगा, कौन आदमी सबसे पहले निकलेगा. इसके लिए इन मजदूरों ने एक लिस्ट भी बनाई है. इस लिस्ट में सबसे आखिर में उनके भाई गब्बर सिंह का नाम है. मतलब गब्बर सभी मजदूरों को बाहर निकालने के बाद खुद बाहर निकलेंगे. यह लिस्ट इस लिए बनाई गई है कि बाहर निकलने के लिए आपस में ही होड़ ना मचे.

Filed under Top News

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.