Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

PM मोदी ने की विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से बात, बोले- चुनाव जीतने से पहले लोगों का दिल जीतना जरूरी

PM मोदी ने की विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से बात, बोले- चुनाव जीतने से पहले लोगों का दिल जीतना जरूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से बातचीत की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ‘मोदी की गारंटी’ वाली गाड़ी को लेकर जो उत्साह गांव-गांव में दिख रहा है, हिंदुस्तान के कोने-कोने में दिख रहा है, चाहे उत्तर हो, दक्षिण हो, पूरब हो, पश्चिम हो। बहुत ही छोटा गांव या बड़ा गांव हो, लोग गाड़ी को खड़ी करके सारी जानकारियां लेते हैं। ये अपनेआप में अद्भुत है।

पीएम मोदी ने कहा कि देश भर के गांवों में करोड़ों परिवारों को हमारी सरकार की किसी न किसी योजना का जरूर लाभ मिला है। और जब ये लाभ मिलता है तो एक विश्वास बढ़ता है। जिंदगी जीने की एक नई ताकत आ जाती है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से बातचीत के बाद अपनी टिप्पणी में मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि चुनाव जीतने से पहले लोगों का दिल जीतना जरूरी है और लोगों की बुद्धिमत्ता को कम आंकना सही नहीं है।

पहले जो भीख मांगने की मन:स्थिति रहती थी अब वो गई। सरकार ने लाभार्थियों की पहचान की और फिर उन तक लाभ पहुंचाने की कदम उठाए। तब ही आज लोग कहते हैं- मोदी की गारंटी यानी, गारंटी पूरी होने की गारंटी।

पीएम मोदी ने कहा कि ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ ऐसे लोगों तक पहुंचने का बहुत बड़ा माध्यम बनी है, जो अब तक सरकार की योजनाओं से नहीं जुड़ पाए। यह बहुत बड़ी बात है कि इतने कम समय में अब तक सवा करोड़ से अधिक लोग मोदी की गारंटी वाली गाड़ी तक पहुंचे हैं और उसका स्वागत किया है, उससे जुड़ने की कोशिश की है और उसे सफल बनाने का काम किया है।

सरकार की लगातार कोशिश है कि जब मोदी की गारंटी वाली गाड़ा पहुंचे तो गांव का हर एक व्यक्ति उस गाड़ी तक जरूर पहुंचना चाहिए, तब ही हम हर लाभार्थी तक पहुंच पाएंगे, क्योंकि हमें देश को आगे बढ़ाना है।

पीएम मोदी ने कहा कि मोदी की गारंटी वाली गाड़ी पहुंचने के बाद लगभग एक लाख नए लाभार्थियों ने उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन के लिए आवेदन किया है।

इस यात्रा के दौरान मौके पर ही 35 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड भी दिए गए हैं।

पीएम ने कहा कि मेरे परिवारजन तक पहुंचने का आपके सेवक का यह प्रयास है। मैं आपके गांव तक आ रहा हूं, गाड़ी के माध्यम से आ रहा हूं। इसलिए कि आपके सुख-दुख का साथी बनूं, आपके आशा-आकांक्षाओं को समझूं। उसको पूरा करने के लिए सरकार की पूरी शक्ति लगाऊं।

‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ वंचितों तक पहुंचने का एक बड़ा माध्यम बन गई है…ऐसे लोगों तक पहुंचने का जो अभी तक सरकारी योजनाओं से नहीं जुड़ पाए हैं।

सरकार का लगातार प्रयास है कि जब मोदी की ‘गारंटी वाली गाड़ी’ आए तो गांव का हर व्यक्ति उस गाड़ी तक पहुंचे! इससे ही हमारा देश आगे बढ़ेगा, भारत सही मायनों में सफलता हासिल करेगा।

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.