Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 36°C

क्राउडफंडिंग के बीच कर्नाटक CM सिद्धारमैया के प्राइवेट जेट में सफर का वीडियो वायरल, बीजेपी ने कसा तंज

क्राउडफंडिंग के बीच कर्नाटक CM सिद्धारमैया के प्राइवेट जेट में सफर का वीडियो वायरल, बीजेपी ने कसा तंज

कांग्रेस की क्राउडफंडिंग अभियान के बीच भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और राज्य मंत्री जमीर अहमद खान पर कटाक्ष किया है। दरअसल, उन्होंने हमला बोलते हुए कहा कि जब पार्टी चंदा मांग रही है, तो ऐसे समय में दोनों नेता प्राइवेट जेट में घूम रहे हैं।

भाजपा नेता अमित मालवीय ने कर्नाटक कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि जब वे केंद्र से सूखा निधि जारी करने के लिए दिल्ली जा रहे थे, तो दोनों ने एक निजी जेट में आरामदायक सफर तय किया।

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राज्य के मुख्यमंत्री के साथ कर्नाटक के मंत्री जमीर अहमद का एक वीडियो पोस्ट करते हुए, मालवीय ने लिखा, “एक तरफ, कांग्रेस क्राउडफंडिंग का नाटक कर रही है और I.N.D.I गठबंधन की बैठक में समोसे तक नहीं परोसे गए। ऐसे समय में कर्नाटक सरकार में आवास, वक्फ और अल्पसंख्यक मामलों के कैबिनेट मंत्री जमीर अहमद खान एक प्राइवेट जेट में सीएम सिद्धारमैया के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।”

https://twitter.com/BZZameerAhmedK/status/1737727391450173574

 

मालवीय ने कहा, “कर्नाटक कुशासन से जूझ रहा है, लेकिन कांग्रेस की लूट जारी है।” वीडियो को कर्नाटक के मंत्री जमीर अहमद खान ने खुद पोस्ट किया था। वीडियो में मंत्री और मुख्यमंत्री के साथ लग्जरी प्राइवेट जेट दिखाया गया और इसके कैप्शन में लिखा था, “हमारे गौरवान्वित नेता, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ दिल्ली से बेंगलुरु की यात्रा के सुखद पल।”

कर्नाटक बीजेपी नेता ने शेयर किया वीडियो

कर्नाटक बीजेपी नेता सीटी रवि ने भी यही वीडियो शेयर करते हुए कहा कि राज्य सरकार के पास सूखे से प्रभावित हमारे किसानों को भुगतान करने के लिए धन नहीं है, लेकिन मुख्यमंत्री को उड़ाने के लिए उसके पास सारा धन है।

बीजेपी नेता ने लिखा, “कर्नाटक सरकार के पास सूखे से प्रभावित हमारे किसानों को भुगतान करने के लिए धन नहीं है। न ही उसके पास विकास के लिए या अपनी गारंटी को पूरा करने के लिए धन है, लेकिन उसके पास मुख्यमंत्री, उनके राजनीतिक सचिव और आवास मंत्री को शानदार निजी जेट में उड़ाने के लिए सभी धन हैं।”

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.