click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: छत्तीसगढ़ में 9 विधायकों को दिलाई गई मंत्री पद की शपथ
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > Chhattisgarh > छत्तीसगढ़ में 9 विधायकों को दिलाई गई मंत्री पद की शपथ
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 9 विधायकों को दिलाई गई मंत्री पद की शपथ

छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। आज कुल 9 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। सीएम ने कहा है कि वे जल्द ही मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी कर देंगे।

Last updated: 2023/12/22 at 4:54 PM
One India News Team
Share
6 Min Read
SHARE

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को विष्णु देव साय मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया और राजधानी रायपुर स्थित राजभवन में नौ विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। राजभवन में प्रदेश के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने भारतीय जनता पार्टी के नौ विधायकों बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, लखनलाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, ओ पी चौधरी, टंक राम वर्मा और लक्ष्मी राजवाड़े को मंत्री पद शपथ दिलाई। आज नौ मंत्रियों की नियुक्ति के साथ ही साय के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।

Contents
जल्द होगा विभागों का बंटवाराजानिए किस समुदाय के कितने मंत्री बनेंकिस कारण से किस चेहरे को मिली जगह

छत्तीसगढ़ में लंबे इंतजार के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार को हो गया है। विष्णदेव साय की कैबिनेट में 9 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। मंत्रिमंडल में शामिल विधायकों के नाम दिल्ली से तय किए गए हैं। जिनकी सार्वजानिक घोषणा सीएम विष्णुदेव साय ने गुरुवार को की। मंत्रिमंडल विस्तार में क्षेत्रीय और जातिगत समीकरण को भी साधा गया है। मंत्रिमंडल में 4 पुराने चेहरे तो 5 नए चेहरों को मौका दिया गया है। आइए जानते हैं किस नेता को किस कारण से मंत्री बनाया गया है।

बीजेपी ने इस बार उन विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया है। जो लो प्रोफाइल से जुड़े हैं। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी मौजूद थे।

जल्द होगा विभागों का बंटवारा

मुख्यमंत्री साय ने बृहस्पतिवार को अपने मंत्रिमंडल के विस्तार की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि जल्द ही नए मंत्रियों को विभागों का आवंटन कर दिया जाएगा। मंत्रिमंडल में एक और पद बाद में भरा जाएगा। छत्तीसगढ़ में 90 सदस्यीय विधानसभा में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 13 सदस्य हो सकते हैं। राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में जीत के बाद 13 दिसंबर को नई सरकार का गठन हुआ था। शहर के साइंस कॉलेज मैदान में हुए शपथ ग्रहण समारोह में विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री के रूप में तथा अरुण साव और विजय शर्मा ने उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

जानिए किस समुदाय के कितने मंत्री बनें

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद इसके 12 में से छह सदस्य- अरुण साव, लखनलाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, ओ पी चौधरी, टंक राम वर्मा और लक्ष्मी राजवाड़े अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से हैं। वहीं मंत्रिमंडल के तीन अन्य सदस्य-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, रामविचार नेताम और केदार कश्यप अनुसूचित जनजाति वर्ग (एसटी) से हैं। राज्य मंत्रिमंडल में अनुसूचित जाति (एससी) से एक सदस्य दयालदास बघेल हैं और सामान्य वर्ग से दो सदस्य विजय शर्मा और बृजमोहन अग्रवाल हैं। मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद राजवाड़े मंत्रिमंडल में एकमात्र महिला सदस्य हैं।

किस कारण से किस चेहरे को मिली जगह

बृजमोहन अग्रवाल- बृजमोहन पार्टी के सबसे सीनियर विधायक हैं। लगातार 8वीं बार चुनाव जीतकर विधायक बने हैं। रमन सिंह की सरकार में भी मंत्री रहे हैं। प्रशासन में अच्छी पकड़। सामान्य वर्ग से आते हैं।

रामविचार नेताम- पांचवीं बार विधायक बने हैं। पहले भी मंत्री रह चुके हैं। इस बार रामानुजगंज विधानसभा सीट से चुनाव जीते हैं। आदिवासी वर्ग से आते हैं। राज्य में आदिवासी वर्ग का सबसे बड़ा चेहरा हैं।

दयालदास बघेल- इस बार नवागढ़ विधानसभा सीट से चुनाव जीते हैं। रमन सिंह की सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। एससी वर्ग से आते हैं। एससी वर्ग का राज्य में सबसे बड़ा चेहरा हैं।

केदार कश्यप- इस बार नारायणपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीते हैं। संगठन के कई पदों पर रहे। बस्तर इलाके को साधने के लिए कैबिनेट में मिली जगह। आदिवासी वर्ग से आते हैं। आदिवासियों के बी अच्छी पकड़ है। रमन सिंह की सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।

लखनलाल देवांगन- कोरबा विधानसभा सीट से विधायक बने हैं। ओबीसी वर्ग से आते हैं। संगठन में भी काम कर चुके हैं। इस बार कांग्रेस के कद्दावर नेता जयसिंह अग्रवाल को चुनाव हराया है।

श्याम बिहारी जायसवाल- मनेन्द्र गढ़ से विधानसभा का चुनाव जीतकर आए हैं। पहली बार मंत्री बने हैं। ओबीसी वर्ग से आते हैं। किसानों के बीच अच्छी पकड़ है। बीजेपी किसान युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी रहे हैं।

ओपी चौधरी- कलेक्टर की नौकरी छोड़कर राजनीति में आए हैं। पहली बार रायगढ़ विधानसभा सीट से विधायक बने हैं। अमित शाह की पसंद पर जगह मिली है। प्रशासनिक पकड़ अच्छी है। युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। ओबीसी वर्ग से आते हैं।

लक्ष्मी राजवाड़े- भटगांव विधानसभा से पहली बार विधायक बनी हैं। सबसे युवा उम्र की विधायक हैं। अभी 31 साल की उम्र है। जनपद और जिला पंचयात सदस्य रह चुकी है। महिला वोटर्स को साधने के लिए जगह मिली है।

टंकराम वर्मा- पहली बार विधायक बने हैं। ओबीसी वर्ग से आते हैं। इस बार बलौदाबाजार विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं। जिला पंचायत उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

You Might Also Like

चट्टोग्राम: मदरसे में 11 साल की नाबालिग छात्र के साथ बार-बार दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला सामने आया है

NEET 2026 पेपर लीक कांड में बड़ा खुलासा: ‘भगवान विट्ठल ने सपने में बताया सवाल’, RCC संचालक शिवराज मोटेगाँवकर गिरफ्तार

RSS विचारक रतन शारदा ने BJP मंत्री गिरीश महाजन को घेरा, भिंडरावाले मंच पर जाने और ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ बयान पर उठाए सवाल

अहमदाबाद में आयोजित पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप ने खोले नए रास्ते, मध्य-पूर्व के देशों में बढ़ी योगासन की लोकप्रियता

PM मोदी को इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की बधाई, कहा- भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर शुभकामनाएं

TAGGED: @india, breakingnews, Chhattisgarh, currentaffairs, Election, Entertainment, gujaratinews, hindinews, internationalnews, localnewsingujarat, Narendra Modi, newschannelinindia, oneindianews, Politics, topnewschannelinindia, Vishnu Dev Sai

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team December 22, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article क्‍या होता है अंतर‍िम बजट? 1 फरवरी को व‍ित्‍त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण करेंगी पेश
Next Article तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, एक व्यक्ति की मौत दो घायल

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

चट्टोग्राम: मदरसे में 11 साल की नाबालिग छात्र के साथ बार-बार दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला सामने आया है
India Top News World June 10, 2026
NEET 2026 पेपर लीक कांड में बड़ा खुलासा: ‘भगवान विट्ठल ने सपने में बताया सवाल’, RCC संचालक शिवराज मोटेगाँवकर गिरफ्तार
Elections India Top News June 10, 2026
RSS विचारक रतन शारदा ने BJP मंत्री गिरीश महाजन को घेरा, भिंडरावाले मंच पर जाने और ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ बयान पर उठाए सवाल
India Top News June 10, 2026
अहमदाबाद में आयोजित पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप ने खोले नए रास्ते, मध्य-पूर्व के देशों में बढ़ी योगासन की लोकप्रियता
India Top News June 10, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.