Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

‘2024 में होगी PM मोदी की वापसी’, जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने दे दिया राम मंदिर निर्माण का क्रेडिट

‘2024 में होगी PM मोदी की वापसी’, जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने दे दिया राम मंदिर निर्माण का क्रेडिट

अयोध्या में 500 साल के संघर्ष के बाद प्रभु श्रीराम अपने मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं. आने वाली 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी. पीएम मोदी खुद इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे और राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे. इस बीच, जगद्गुरु रामभद्राचार्य  ने राम मंदिर और पीएम मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है. जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने राम मंदिर का क्रेडिट पीएम मोदी को दिया है. जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने 2024 के चुनाव में पीएम मोदी की जीत पर भी बात की है.

जगद्गुरु रामभद्राचार्य का कहना है कि उन्हें राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है और वह जाएंगे. वहीं, जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी पर हमला बोला है. साथ ही साथ उन्होंने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है.

उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उन्हें बुलाया गया है और उन्हें निमंत्रण मिल गया है और वह जाएंगे. जगद्गुरु ने कहा कि केंद्र सरकार ने हमारी सहायता की है. राम मंदिर का श्रेय मोदी जी को जाएगा. जब तीन नदियां मिलती हैं तब प्रयागराज बनता है. हमने आंदोलन किया, संतों ने भी आंदोलन किया है, केंद्र ने सहायता दी इस तरह संगम हुआ. देश में हिंदुओं के लिए अच्छा काम हो रहा है. हालांकि उन्होंने कहा कि अयोध्या काम पूरा हो गया है, अब काशी और मथुरा बाकी है. कोर्ट कहेगा तो हम काशी-मथुरा लेकर रहेंगे.

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने की PM मोदी की तारीफ

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि 2024 में नरेंद्र मोदी फिर आएंगे. राम मंदिर बनने का श्रेय नरेंद्र मोदी को जाता है. इसके बाद जगद्गुरु रामभद्राचार्य कांग्रेस पर निशाना साधा. जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि सोनिया गांधी ने राम मंदिर और राम का विरोध किया था.

त्रेतायुग जैसी हो रही खुशी

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि त्रेतायुग में 14 साल के वनवास के बाद राम जी के वापस अयोध्या आने पर जो सुख अयोध्यावासियों को मिला था, उतनी ही प्रसन्नता मुझे भी है. मैं बहुत खुश हूं कि मेरा ज्ञान भगवान राम के काम आ रहा है.

राम मंदिर निर्माण में मोदी सरकार की भूमिका अहम

राम मंदिर निर्माण में मोदी सरकार के रोल पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि केंद्र सरकार की भूमिका तो है ही. कोर्ट का निर्णय आया. हमारी गवाही हुई और केंद्र सरकार ने हमारी मदद की. यह हिंदुओं का अभ्युदय काल है. वहीं, अरविंद केजरीवाल पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि केजरीवाल का वाक्य महत्वपूर्ण नहीं है. वह अवसरवादी व्यक्ति हैं.

2024 में फिर आएंगे नरेंद्र मोदी

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने आगे कहा कि मोदी फिर रिपीट करेंगे, यह मेरा विश्वास है. नरेंद्र मोदी को श्रेय जाएगा ही क्योंकि उन्होंने हमारी मदद की थी. सोनिया ने विरोध किया था. सोनिया गांधी ने पत्र लिखा था कि भगवान श्रीराम अयोध्या में पैदा ही नहीं हुए थे. उस समय मनमोहन प्रधानमंत्री थे. जबकि पत्र में लिखा था कि राम जी अयोध्या में पैदा नहीं हुए, इसका हमने खंडन भी किया था.

सोनिया गांधी पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य का निशाना

उन्होंने आगे कहा कि सोनिया गांधी को भारत की संस्कृति के बारे में कोई ज्ञान नहीं है. पर मनमोहन को यह बात नहीं करनी चाहिए थी, उनके गुरु ग्रंथ साहिब में राम का नाम 5600 बार लिया गया है. संतों ने आंदोलन किया. गवाही दी और केंद्र सरकार ने मदद की तो त्रिवेणी हुई और मंदिर तैयार हुआ.जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी को कोई ज्ञान नहीं है. उन्होंने पत्र लिखकर कहा था कि भगवान राम हैं ही नहीं. विपक्ष को पहले नहीं समझ आया. क्यों मुलायम सिंह यादव ने खून बहाया और कांग्रेस ने डंडे चलवाए? राजीव गांधी के ताला खुलवाने से क्या होता है. हमें तो मंदिर चाहिए था, वो लॉलीपॉप था.

उद्धव ठाकरे ने कर दिया सब चौपट- रामभद्राचार्य

उन्होंने बालासाहेब ठाकरे की तारीफ की है, जबकि उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि हम बालासाहेब ठाकरे का सम्मान करते हैं. वहीं, अगर उद्धव ठाकरे कहते हैं वह अयोध्या जाएंगे तो उन्हें जाने दीजिए. उन्होंने सब चौपट कर दिया है. जगद्गुरु ने पीएम मोदी को लेकर भविष्यवाणी की है कि 2024 में वहीं प्रधानमंत्री बनेंगे. उन्होंने कहा कि आएंगे मोदी ही.

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.