Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 28°C

अयोध्या में जिस लाभार्थी मीरा मांझी के घर पीएम ने पी चाय, अब उसे पत्र लिखकर किया धन्यवाद, उपहार में भेजी ये खास चीजें

अयोध्या में जिस लाभार्थी मीरा मांझी के घर पीएम ने पी चाय, अब उसे पत्र लिखकर किया धन्यवाद, उपहार में भेजी ये खास चीजें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर 2023 को रामनगरी अयोध्या पहुंचे थे। जहां उन्होंने नए एयरपोर्ट समेत कई योजनाओं का तोहफा दिया था। इस दौरान जहां प्रधानमंत्री ने रोड शो किया था। वहीं वे उज्जवला योजना की एक लाभार्थी जिसका नाम मीरा मांझी है। उसके घर भी गए थे। जहां उन्होंने मीरा मांझी और उनके परिवारजनों से मुलाकात भी की थी। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री ने मीरा मांझी के घर पर चाय भी पी थी। इस मुलाकात के तीन बाद 3 जनवरी (बुधवार) को प्रधानमंत्री ने मीरा मांझी को पत्र लिखकर भेजा है।

प्रधानमंत्री ने इस चिट्ठी के साथ मीरा मांझी के घर पर तोहफे भेजे साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों के लिए उपहार भी भेजे हैं। प्रधानमंत्री ने जो गिफ्ट्स भेजे हैं उनमें टी सेट, रंगों वाली ड्रॉइंग बुक और कई सामान शामिल हैं। मीरा मांझी को लिखे पत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें और उनके परिवार के सभी सदस्यों को नववर्ष 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

पीएम ने मीरा मांझी को चाय के लिए किया धन्यवाद

प्रधानमंत्री ने पत्र में कहा कि आयोध्या में आपके परिवार के सदस्यों के साथ मुलाकात कर और आपने जो चाय बनाई उसे पीकर प्रसन्नता हुई। उन्होंने मीरा मांझी को चाय के लिए धन्यवाद दिया। इसी के साथ पीएम मोदी ने कहा कि आपका उज्जवला योजना की 10 करोड़वीं लाभार्थी बनना एक आंकड़ा भर नहीं है बल्कि मैं इसे करोड़ों देशवासियों के बड़े-बड़े सपनों व संकल्पों के पूर्ण होने की एक कड़ी के रूप में देखता हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्र में क्या लिखा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्र में आगे लिखा कि अयोध्या से वापस आने के बाद मैंने कई टीवी चैनलों पर आपका इंटरव्यू देखा। उनमें आपका और आपके परिवार के अन्य सदस्यों का आत्मविश्वास और जितने सरल व सहज ढंग से आप लोगों ने अपने अनुभवों को साझा किया वह देखकर बेहद अच्छा लगा।

‘आप जैसे मेरे करोड़ों परिवारजनों के चेहरों की मुस्कान ही मेरी पूंजी’

पत्र में पीएम मोदी ने आगे कहा कि आप जैसे मेरे करोड़ों परिवारजनों के चेहरों की यह मुस्कान ही मेरी पूंजी है। सबसे बड़ा संतोष है। जो मुझे देश के लिए जी जान से कार्य करने की नई ऊर्जा देता है। मुझे पूरी तरह विश्वास है कि अमृत काल में आप जैसे आकांक्षा से परिपूर्ण करोड़ों देशवासियों की जीवटता और उत्साह एक भव्य व विकसित भारत के निर्माण के हमारे लक्ष्य को सिद्ध करने में अहम भूमिका निभाएगा। बच्चों को स्रेह व परिवार के अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना सहित।

 

Filed under India Uttar Pradesh

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.