Skip to content
Monday, November 23, 2026 Ahmedabad 28°C

‘कर्नाटक से पहले दक्षिण अफ्रीका में यूज हुई थी EVM’, कांग्रेस के आरोपों पर आयोग ने दिया जवाब

‘कर्नाटक से पहले दक्षिण अफ्रीका में यूज हुई थी EVM’, कांग्रेस के आरोपों पर आयोग ने दिया जवाब

कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल की गईं ईवीएम को लेकर सवाल खड़े किए हैं. वोटिंग से दो दिन पहले यानी 8 मई को कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि इस चुनाव से पहले ईवीएम का दक्षिण अफ्रीका में इस्तेमाल किया गया था. अब इस आरोप पर चुनाव आयोग ने जवाब दिया है.

आयोग ने कांग्रेस को पत्र लिखकर यह दावा किया है कि न तो ईवीएम दक्षिण अफ्रीका भेजी गईं और न ही दक्षिण अफ्रीका ईवीएम का इस्तेमाल करता है. कांग्रेस के प्रतिनिधियों को कर्नाटक चुनाव में हर चरण में ईवीएम के मूवमेंट और कमीशनिंग की जानकारी दी गई है. चुनाव आयोग के सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि – कांग्रेस को इस बात की जानकारी थी कि कर्नाटक में केवल नए इलेक्ट्रॉनिक कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (ECIL) की नई ईवीएम का इस्तेमाल किया जा रहा है.

कांग्रेस महासचिव और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कहा था- “यह चिंताजनक है कि आयोग ने इस चुनाव में जिन ईवीएम को तैनात किया है, वे पहले दक्षिण अफ्रीका के चुनाव में इस्तेमाल हो चुकी हैं. हमें अलग-अलग स्रोतों से यह जानकारी दी गई है. ईसीआईएल के सॉफ्टवेयर से इन ईवीएम को रीवैलिडेशन और रीवैरिफिकेशन की प्रक्रिया से गुजरे बिना सीधे दक्षिण अफ्रीका से मंगा ली गई हैं और आयोग से इन्हें प्रमाणित भी कर दिया गया. ईवीएम की पूरी सत्यापन प्रक्रिया पर ही गंभीर संदेह है.”

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.