आज भारत अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. यह दिन भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. कर्तव्य पथ पर आज दुनिया भारत की ताकत देख रही है. चाहें वह नारी शक्ति हो या फिर सैन्य और वायु शक्ति आज इसकी झलक दुनिया देख रही है. हिंदुस्तान की आन बान शान तिरंगा जब लहराता है तो हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है. संसद, लाल किला, एंबेसी या दूसरे सरकारी संस्थान हर जगह भारत की शान तिरंगा लहरा रहा है. इस खास मौके पर पड़ोसी देश मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने भारत को बधाई दी है.
मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने भारत के 75वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं हैं. अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं. मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह हमेशा से ही भारत को एक मित्र देश मानते आए हैं.
On the joyous occasion of India’s 75th Republic Day I extend best wishes to Pres Murmu (@rashtrapatibhvn), PM @narendramodi, the government and people of India. May the unbreakable bonds of friendship that have long existed between Maldives and India go from strength to strength.
— Ibrahim Mohamed Solih (@ibusolih) January 26, 2024
भारत के पक्ष में दिया था बयान
बता दें कि मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने बीते दिनों भारत-मालदीव मुद्दे पर भी अपनी राय रखी थी. दरअसल, पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वहां की मनोरम तस्वीरें साझा की थीं, जिसके बाद मालदीव के कुछ अधिकारियों ने भारत को लेकर काफी आपत्तिजनक पोस्ट किया था जिसके बाद मालदीव वर्सेस लक्षद्वीप की लड़ाई शुरू हो गई थी. इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह देश के नए राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की भारत विरोधी नीति है. इसके बाद सोलिह ने भारत के पक्ष में पोस्ट करते हुए अधिकारियों के बयान की कड़ी निंदा भी की थी. उन्होंने कहा था कि भारत हमेशा से ही मालदीव का एक भरोसेमंद दोस्त रहा है और इस तरह के नेगेटिव बयान करने से हमें बचना चाहिए.
राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू ने भी दी बधाई
https://twitter.com/oliviapears/status/1750739228550652344
इस वक्त भारत और मालदीव के रिश्ते तनावपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं. लेकिन इसी बीच मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू ने भारत के 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं भेजी हैं. मालदीव के एच.ई. राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा गया है, “नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपति डॉ. मुइज्जू ने भारत के 75वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हार्दिक शुभकामनाएं दीं.”









