Skip to content
Wednesday, October 28, 2026

‘आज Start-Ups हों या Self Help Groups, हर क्षेत्र में बेटियां अपनी छाप छोड़ रही’, करियप्पा ग्राउंड में बोले PM Modi

‘आज Start-Ups हों या Self Help Groups, हर क्षेत्र में बेटियां अपनी छाप छोड़ रही’, करियप्पा ग्राउंड में बोले PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज NCC परेड में शामिल होने के लिए करियप्पा ग्राउंड पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि NCC की ये रैली One World, One Family, One Future की भावना को निरंतर मजबूत कर रही है। 2014 में इस रैली में 10 देशों के कैडेट्स ने हिस्सा लिया था, आज यहां 24 मित्र देशों के कैडेट्स मौजूद हैं। मैं आप सभी का यहां अभिनंदन करता हूं। हमने कल कर्तव्य पथ पर देखा कि इस बार का आयोजन नारीशक्ति के लिए समर्पित रहा।

पीएम ने कहा कि हमने दुनिया को दिखाया कि भारत की बेटियां कितना बेहतरीन काम कर रही हैं। हमने दुनिया को दिखाया कि भारत की बेटियां किस प्रकार हर सेक्टर में नए आयाम गढ़ रही हैं। जिन भी सेक्टर्स में पहले बेटियों के लिए entry बंद थी या limited थी, हमने वहां हर बंदिशें हटाई हैं। हमने तीनों सेनाओं के अग्रिम मोर्चों को बेटियों के लिए खोल दिया। आज Start-Ups हों या Self Help Groups, हर क्षेत्र में बेटियां अपनी छाप छोड़ रही हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ये जो हम ‘विकसित भारत’ बनाने वाले हैं, उसका लाभार्थी मोदी नहीं है। इसके लाभार्थी आप जैसे युवा हैं, इसके लाभार्थी स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थी हैं। विकसित भारत और भारत के युवाओं की trajectory एक साथ ऊपर जाएगी इसलिए आप सभी को मेहनत करने में एक पल भी गंवाना नहीं चाहिए।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में सीमावर्ती क्षेत्र को नजरअंदाज किया जाता था। पहले की सरकार कहती थी कि अगर सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़कें बनाईं, तो दुश्मन को आसानी होगी। सीमावर्ती क्षेत्रों में बसे गांव को आखिरी गांव कहा जाता था। हमारी सरकार ने ये सोच बदल दी और सीमावर्ती क्षेत्रों में बसे गांव को प्रथम गांव माना और इन गांवों के विकास के लिए वाइब्रेंट विलेज योजना चलाई जा रही है।

मालूम हो कि इस साल एनसीसी आर-डे कैंप का उद्घाटन उपराष्ट्रपति द्वारा किया गया था। आज एनसीसी पीएम रैली के साथ इसका समाप्त होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे थे।  इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने वार्षिक एनसीसी पीएम रैली में सलामी भी दी।

 

वसुधैव कुटुंबकम की सच्ची भारतीय भावना के अनुरूप, 2,200 से अधिक एनसीसी कैडेट और 24 देशों के युवा कैडेट इस वर्ष की रैली का हिस्सा होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में, वाइब्रेंट गांवों के 400 से अधिक सरपंच और देश के विभिन्न हिस्सों के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 100 से अधिक महिलाएं भी एनसीसी पीएम रैली में भाग लेंगी।

इस साल की एनसीसी पीएम रैली में 24 देशों के युवा कैडेट शामिल हुए हैं। इसमें वेनिजुएला, तजाकिस्तान समेत कई देशों के युवाओं का जोश देखने को मिला है। इस परेड में लड़कियों को भी शामिल किया गया है।

 

‘अमृतकाल का एनसीसी’ रखा थीम

बता दें कि इस साल के NCC गणतंत्र दिवस शिविर के लिए 2,274 कैडेट में 907 लड़कियां शामिल हैं। इस कार्यक्रम में ‘अमृत काल की एनसीसी’ थीम पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल होगा जो अमृत पीढ़ी के योगदान और सशक्तिकरण को प्रदर्शित करेगा।

 

Filed under Delhi India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.