Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

ब्राजील की पॉप स्टार डानी ली का हुआ निधन, लिपोसक्शन सर्जरी के दौरान गई जान

ब्राजील की पॉप स्टार डानी ली का हुआ निधन, लिपोसक्शन सर्जरी के दौरान गई जान

नोरंजन जगत से इस समय एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। ब्राजील की मशहूर पॉप स्टार डानी ली का निधन हो गया है। 42 साल की उम्र में डानी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इसके अलावा बॉबी देओल के 55वें जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने कंगुवा से एक्टर का पहला पोस्टर जारी किया है जिसे देख आपकी रूह कांप जाएगी। यहां पढ़ें मनोरंजन की बड़ी खबरें।

सिंगर डानी ली का निधन

मौजूदा समय में देखा गया है कि सेलेब्स सुंदर और आकर्षक दिखने के लिए कई तरह की सर्जरी कराते हैं। जिसका कई बार उनको पॉजिटिव परिणाम हासिल होता है तो कई सेलेब्स इन सर्जरी के गलत रिजल्ट के वजह से अपनी जान भी गंवा देते हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में ब्राजील की मशहूर पॉप स्टार डानी ली के साथ हुआ है। खबर है कि गलत लिपोसक्शन सर्जरी की वजह से होने वाली समस्याओं के चलते डानी ली का निधन हो गया है। 42 साल की उम्र में उनके निधन से ब्राजील की म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है।

दानी ली के निधन पर पति मार्सेलो मीरा ने कही ये बात

अब दानी ली के पति मार्सेलो मीरा ने वहां के मीडिया को बताया, “हम इन सब से बहुत हिल गए हैं। उन्हें दफनाया जाएगा।” उनकी मृत्यु के बाद, परिवार ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया कि उन लोगों के लिए एक बड़े स्थान पर एक समारोह होगा, जो अपनी संवेदना व्यक्त करना चाहते हैं और “हमारे स्टार को” अलविदा कहना चाहते हैं।

सिंगर दानी ली की मौत के कारण की अभी पुष्टि नहीं हुई है क्योंकि यह स्पष्ट नहीं है कि चिकित्सा जटिलता किस वजह से हुई। रिपोर्ट के अनुसार, उनकी मौत की जांच चल रही है।

5 साल की उम्र से शुरू किया था गाना

42 वर्षीय अपने हिट गीत ‘यू सू दा अमेजोनिया’ (मैं अमेज़ॅन से हूं) के बाद ब्राजील में व्यापक रूप से जानी जाने लगीं। बता दें कि वो अमेज़ॅन जंगल में अफुआ में पैदा हुई थी और जब वो 5 साल की थी तब उसने गाना शुरू कर दिया था। अपने गृहनगर में प्रतिभा शो में भाग लेने के बाद, वह 17 साल की उम्र में मकापा चली गईं। उनका आखिरी गाना अभी दो महीने पहले ही रिलीज हुआ था।

 

Filed under World Entertainment

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.