Skip to content
Monday, November 23, 2026 Ahmedabad 30°C

शर्मनाक! बंदरों ने मचाया उत्पात तो गुड़ में जहर देकर खिलाया, करीब 40 की तड़प-तड़पकर मौत

शर्मनाक! बंदरों ने मचाया उत्पात तो गुड़ में जहर देकर खिलाया, करीब 40 की तड़प-तड़पकर मौत

उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां संदिग्ध परिस्थितियों में करीब 40 बंदरो की मौत हो गई है. ये मामला गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर चौधरी का है. इतनी बड़ी संख्या में बंदरो की मौत से वन विभाग में हड़कंप मच गया है. आशंका जताई जा रही है कि बंदरों को गुड़ में जहर देकर मारा गया है. वहीं बंदरों की मौत की खबर सुनते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंच गया है.

जिस तरह से झुंड में बंदरों की मौत हुई है उसके पास जाने से वन विभाग के अधिकारी भी कतरा रहे हैं. मौके पर वन विभाग के आला अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौजूद है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

वहीं इसे पहले इसी इलाके में एक बंदर की मौत बिजली के तारों की चपेट में आने से हो गई थी. जिसके बाद सड़क पर बंदरों का झुंड इकठ्ठा हो गया. और सभी ने मिलकर मौके पर जमकर उत्पात मचाया. जिसके बाद सभी बंदर मिलकर मृत बंदर को ले गए.

बंदरों की बात करें तो हापुड़ में बड़ी संख्या में बंदर है. हर गली और मोहल्ले में बंदरों का उत्पात देखने को मिल जाता है. वहीं गांवों में भी अब बंदरों की संख्या बढ़ती जा रही है. इस कारण बंदर के द्वारा काटे जाने के मामले भी तेजी से आ रहे हैं. हर दिन जिला अस्पताल में कई लोग रेबीज के इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंचते हैं. बंदरों के उत्पात से बचने के लिए लोगों ने घरों की छतों पर लोहे के जाल तक लगवा रखे हैं, लेकिन बंदरों आतंक कम नहीं हुआ. बंदर अब सड़क पर भी उत्पात मचाते नजर आ जाते हैं.

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.