Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

जामा मस्जिद नहीं, अब मन:कामेश्वर मेट्रो स्टेशन से जाना जाएगा, भगवा रंग में रंगा मुख्य द्वार

जामा मस्जिद नहीं, अब मन:कामेश्वर मेट्रो स्टेशन से जाना जाएगा, भगवा रंग में रंगा मुख्य द्वार

उप्र मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) की टीम ने जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का नाम बदल दिया है। इस भूमिगत स्टेशन का नाम बदलकर मन:कामेश्वर मेट्रो स्टेशन हो गया है।

प्रदेश सरकार का आदेश आने के बाद स्टेशन पर होर्डिंग भी लगा दिए हैं. बता दें कि पिछले साल जुलाई में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा का दौरा किया था तो उन्होंने इसका नाम बदलने का ऐलान किया था. फरवरी के अंत में पीएम मोदी इस मेट्रो का उद्घाटन कर सकते हैं.

भगवा हुआ स्टेशन

शासन के आदेश के बाद जामा मस्जिद स्टेशन का नाम बदला गया है. मेट्रो स्टेशन मनकामेश्वर मंदिर के नाम से जाना जाएगा. UPMRC ने जामा मस्जिद स्टेशन पर नए नाम की होर्डिंग लगा दी है. मन:कामेश्वर समेत अन्य स्टेशनों के मुख्य द्वार पर भगवा रंग से रंगाई-पुताई हुई है. वहीं बसई स्टेशन का नाम बदलकर कैप्टन शुभम गुप्ता के नाम पर हो सकता है. इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है.

सीएम योगी ने देखा था काम

मुख्यमंत्री योगी बीते साल छह फरवरी 2023 को रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में प्राथमिकता वाले तीन किमी लंबे भूमिगत ट्रैक का शिलान्यास किया था. उन्होंने अपने भाषण में जामा मस्जिद के बदले मन:कामेश्वर मेट्रो स्टेशन का नाम लिया था.

आगरा मेट्रो का हो सकता है उद्घाटन 

पीएम नरेंद्र मोदी इस महीने के आखिर में आगरा मेट्रो का उद्घाटन कर सकते हैं.

अंतिम चरण में मेट्रो का ट्रायल 

जानकारी के मुताबिक आगरा मेट्रो के पहले चरण का काम लगभग पूरा हो चुका है. सिर्फ अब फाइनल टच दिया जा रहा है. प्राथमिकता वाले छह किमी लंबे कारिडोर में छह स्टेशन हैं. इसमें तीन स्टेशन भूमिगत और तीन एलीवेटेड हैं. मेट्रो का ट्रायल अंतिम चरण में है.

टला निरीक्षण, अब 21 को आएंगे रेल संरक्षा आयुक्त

रेल संरक्षा आयुक्त जनक कुमार का प्राथमिकता वाले छह किमी लंबे कारिडोर का सोमवार को होने वाला निरीक्षण टल गया। रेल संरक्षा आयुक्त अब 21 फरवरी को आगरा आएंगे और मेट्रो और ट्रैक का निरीक्षण करेंगे। साथ ही यूपीएमआरसी के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। निरीक्षण के बाद ही मेट्रो के संचालन को हरी झंडी मिलेंगी।

 

Filed under Uttar Pradesh

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.