Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

दिल्ली के ITO में लगे ‘मोदी का परिवार’ नाम के पोस्टर, BJP का विपक्ष पर जोरदार हमला

दिल्ली के ITO में लगे ‘मोदी का परिवार’ नाम के पोस्टर, BJP का विपक्ष पर जोरदार हमला

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के पीएम मोदी पर किए गए हमले के बाद भाजपा ने नया दांव चल दिया है. अब देशभार में बीजेपी मोदी का परिवार अभियान चल रही है. इसी क्रम में मंगलवार को दिल्ली में भी बीजेपी के नेताओं के द्वारा मोदी का परिवार कैंपेन को लांच किया गया है. भाजपा के सभी दिग्गज नेताओं ने पूर्व में X पर प्रोफाइल चेंज करते हुए मोदी परिवार का खुद को हिस्सा बताया है. दिल्ली में देर रात आईटीओ, मंडी हाउस और अन्य चौराहा पर बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाए गए हैं, हम भी मोदी का परिवार, मुहिम के पोस्टर लगाए गए हैं.

दिल्ली के मंडी हाउस, आईटीओ, अशोका रोड, ली मेरिडियन गोलचक्कर, पंडित पंत मार्ग समेत अन्य जगहों पर बीजेपी नेता कपिल मिश्रा के द्वारा जगह-जगह बड़े-बड़े पोस्टर्स और होर्डिंग्स लगाए गए हैं. इन होर्डिंग में लिखा है 140 करोड़ जनता मोदी का परिवार और भ्रष्टाचारी गठबंधन लाल के बच्चों के लिए, सोनिया के बच्चों के लिए, मुलायम के बच्चों के लिए, करुणानिधि के बच्चों के लिए, फारूक अब्दुल्ला के बच्चों के लिए, लेकिन मोदी देश के बच्चों के लिए है. कपिल मिश्रा ने X पर भी अपनी पोर्टफोलियो को चेंज किया है और खुद को मोदी परिवार का हिस्सा बताया है.

भाजपा का ‘मोदी का परिवार’ नाम से अभियान शुरू

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान किसी भी दिन हो सकता है। बीते रविवार को ‘इंडी’ गठबंधन ने बिहार में मेगा रैली की। इसी रैली में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर ऐसी टिप्पणी की कि जिससे विवाद खड़ा हो गया है। अब भाजपा ने इसे मुद्दा बनाते हुए सोशल मीडिया पर ‘मोदी का परिवार’ नाम से अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अपनी एक्स प्रोफइल के आगे ‘मोदी का परिवार’ जोड़ रहे हैं।

क्यों चर्चा में हैं मोदी का परिवार 

दरअसल, रविवार (3 मार्च) को पटना में विपक्ष की रैली हुई जिसमें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर व्यक्तिगत टिप्पणियां कीं। लालू ने कहा, ‘नरेंद्र मोदी आजकल परिवारवाद पर हमला कर रहे हैं, ज्यादा संतान होने वाले लोगों को लेकर प्रधानमंत्री बोलते हैं कि परिवार के लिए लोग लड़ रहे हैं।’ उन्होंने प्रधानमंत्री को लेकर कहा कि आपके पास परिवार नहीं है। लालू यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि आप हिन्दू भी नहीं हैं। जब आपकी माताजी का निधन हुआ तो अपने बाल-दाढ़ी नहीं बनवाई, जबकि हर हिन्दू अपनी मां के शोक में केश-दाढ़ी बनवाता है।

 

Filed under Delhi

Share this story

Latest News

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.