Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 33°C

अयोध्या के राम मंदिर पर TMC विधायक के बिगड़े बोल, BJP ने किया पलटवार

अयोध्या के राम मंदिर पर TMC विधायक के बिगड़े बोल, BJP ने किया पलटवार

तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक ने अयोध्या के राम मंदिर को लेकर एक विवादित बयान दिया है. TMC विधायक रामेंदु सिंहराय ने कहा है कि अयोध्या का राम मंदिर एक अपवित्र धर्म स्थान है. इसलिए हिंदुओं को अयोध्या के राम मंदिर में पूजा नहीं करनी चाहिए.

TMC विधायक सहाय ने आगे कहा,’मंदिर में तो भगवान की प्राण प्रतिष्ठा ब्राह्मण करते हैं. ठीक इसी तरह इमाम साहब मस्जिदों में सारे धार्मिक रीति-रिवाज को निभाते हैं.’ रामेंदु सहाय ने सवाल किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राह्मण ना होते हुए भी किस हैसियत से अयोध्या के राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की? उन्होंने यह भी पूछा कि पीएम मोदी ने जनेऊ कब धारण किया?

रामेंदु सहाय के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) हमलावर हो गई है. बीजेपी नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने पलटवार करते हुए कहा है कि तृणमूल कांग्रेस के नेताओं की सच्चाई यही है. उन्होंने आगे कहा,’हिन्दुओं पर आक्रमण करते-करते उनकी (TMC नेता) हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि वह अब भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर को ‘अपवित्र’ बताने की धृष्टता कर रहे हैं.’

शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी विधायक पर निशाना साधते हुए कहा,’टीएमसी विधायक ने कहा है कि किसी भी भारतीय हिंदू को ऐसे अपवित्र स्थल पर पूजा नहीं करनी चाहिए. उनके इस वर्णन से भगवान श्रीराम के प्रति TMC नेतृत्व की अनुभूति उजागर होती है.’ उन्होंने आगे कहा कि वे तृणमूल विधायक के इस अपमानजनक बयान की कड़ी निंदा करते हैं. साथ में वह दुनियाभर के हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले ऐसे घृणित बयान के लिए इस व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज करने की तैयारी भी कर रहे हैं.

Filed under Uttar Pradesh India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.