Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 28°C

CAA लागू होने पर छत्तीसगढ़ CM साय ने प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह को दी बधाई, बोले- यह फैसला बहुत खास

CAA लागू होने पर छत्तीसगढ़ CM साय ने प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह को दी बधाई, बोले- यह फैसला बहुत खास

केंद्र सरकार द्वारा भारत में 11 मार्च 2024 (सोमवार) को नागरिकता संशोधन कानून लागू कर दिया गया है। केंद्र सरकार के इस फैसले ने पूरे देश में खलबली मचा दी, जहां विपक्षी पार्टी सरकार के इस फैसले से नाराज है। वहीं देश में CAA लागू होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को कई जगहों से बधाई मिल रही हैं। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को CAA लागू होने पर शुभकामनाएं दी हैं।

सीएम साय ने पीएम मोदी को दी शुभकामनाएं

सीएम साय ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के CAA की अधिसूचना के तहत अब भारत के 3 पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को भारत की नागरिकता दी जा सकेगी। सीएम साय ने आगे कहा कि पीएम मोदी के इस दृढ़ संकल्प से पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए अल्पसंख्यक लोगों की एक बड़ी परेशानी दूर हो गई है। CAA लागू होने से इन देशों में उत्पीड़न के शिकार हुए अल्पसंख्यक लोगों को भारत में राष्ट्रीय नागरिकता के साथ संबल मिलेगा। इसके साथ उन्हें वो सारी सुविधाएं दी जा सकेगी जो एक भारतीय नागरिक को मिलती है।

CAA के फैसले को किया नमन 

मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा कि वह पीएम मोदी और उन सभी लोगों के साहस को नमन करते हैं, जिन्होंने धार्मिक उत्पीड़न के बावजूद अपना धर्म नहीं बदला। पड़ोसी देशों से आए अल्पसंख्यक लोगों को नागरिकता नियमों के कारण भारत में रहने के बाद भी यहां की नागरिकता नहीं मिल पा रही थी। ऐसे लोगों की पीड़ा को संवेदनशीलता से समझते हुए मोदी सरकार ने सिटीजनशिप एमेंडमेंट एक्ट (CAA) लेकर आए। सीएम साय ने कहा कि मोदी जी का यह इन अल्पसंख्यक लोगों के जख्मों में मरहम का काम करेगी।

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को सीएए लागू करने पर बधाई दी. उन्होंने कहा-” भारतीय जनता पार्टी ने गारंटी देते हुए देश से एक बड़ा वादा किया था कि सीएए बनाकर लाखों लोगों के जीवन मे परिवर्तन लाएंगे. इस कानून के बनने से पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से प्रताड़ित होकर आने वाले लोगों को वैधता के साथ भारत की नागरिक्ता मिलेगी. स्वाभिमान से जी सकेंगे.किसी की नागरिक्ता को खत्म करने की नहीं बल्कि उन्हें नागरिक्ता देने का कानून है

क्या है CAA?

CAAयानी सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट (नागरिकता संशोधन अधिनियम) को देशभर में लागू कर दिया गया है. इस कानून के अंतर्गत पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से भारत आने वाले उन 6 अल्पसंख्यक समुदायों के ऐसे प्रवासियों और विदेशियों को भारत की नागरिकता मिलेगी जो धार्मिक उत्पीड़न की वजह से भारत पहुंचे हैं. छह अल्पसंख्यक समुदायों में हिंदू, सिख, जैन, ईसाई, बौद्ध और पारसी धर्म के लोगों को रखा गया है. इसमें मुस्लिमों को शामिल नहीं किया गया है.

 

 

 

Filed under Chhattisgarh

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.