Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

नवजोत सिंह सिद्धू ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इनकार, सामने आई बड़ी वजह

नवजोत सिंह सिद्धू ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इनकार, सामने आई बड़ी वजह

पंजाब में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी आलाकमान को लोकसभा चुनाव लड़ने से साफ इनकार कर दिया है. नवजोत सिंह सिद्धू को पटियाला से कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी और संभावित बीजेपी उम्मीदवार परनीत कौर के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारने की कांग्रेस आलाकमान की तैयारी थी. नवजोत सिंह सिद्धू ने कैंसर से पीड़ित अपनी पत्नी के इलाज के लिए समय देने और पत्नी के खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है.

आलाकमान को दी गई जानकारी के मुताबिक नवजोत सिंह सिद्धू राज्य स्तरीय राजनीति में ही सक्रिय रहना चाहते हैं. बताया जा रहा है कि कांग्रेस पंजाब के सभी सीटिंग एमपी को टिकट देगी. जिन सीट पर कांग्रेस का सांसद नहीं है, वहां पर स्क्रीनिंग कमिटी द्वारा पैनल में नाम दिए जाएंगे. सर्वे के आधार पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार तय करेगी. सूत्रों की मानें तो फरीदकोट से मौजूदा सांसद मोहम्मद सादिक को हटाया जा सकता है. जबकि मनीष तिवारी आनंदपुर साहिब या चंडीगढ़ से चुनाव लड़ सकते हैं. अगर मनीष तिवारी आनंदपुर साहिब से चुनाव नहीं लड़ते हैं, तो कांग्रेस नेता राणा गुरजीत सिंह आनंदपुर साहिब से चुनाव लड़ सकते हैं.

बात आम आदमी पार्टी की करें तो पंजाब में AAP बिना गठबंधन के सभी 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है. पार्टी ने चुनाव के लिए नारा भी तय कर लिया है. आम आदमी पार्टी ने अलग-अलग राज्यों के लिए अलग-अलग नारे तैयार किए हैं. आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव में भगवंत मान को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया था, जिसका AAP को फायदा मिला और 117 सीटों में से 92 सीटें जीती थीं.

जैसा कि नारे से स्पष्ट है कि विधानसभा की तर्ज पर पंजाब लोकसभा चुनाव में AAP ने भगवंत मान के नाम को आगे रखा है. हालांकि दिल्ली में जहां उम्मीदवारों के नाम का ऐलान होने के बाद पार्टी ने कैंपेन लॉन्च किया था, लेकिन पंजाब में अबतक उम्मीदवारों का ऐलान आम आदमी पार्टी ने नहीं किया है. आम आदमी पार्टी के नेताओं की मानें तों इस सप्ताह के अंत तक AAP 13 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है.

उम्मीदवार बनने से किया इंकार

इस बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी आलाकमान को लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनने से साफ इंकार कर दिया है. बताया जा रहा है कि पार्टी ने नवजोत सिंह सिद्धू को पटियाला से कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी और संभावित बीजेपी उम्मीदवार परनीत कौर के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी की थी.

खराब स्वास्थ्य का हवाला

लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू ने कैंसर से पीड़ित अपनी पत्नी के इलाज को समय देने और उनके खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है. आलाकमान को दी गई जानकारी के मुताबिक नवजोत सिंह सिद्धू राज्य स्तरीय राजनीति में ही सक्रिय रहना चाहते हैं. सिद्धू की टीम की ओर से अधिकारिक पुष्टि की गई है.

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.