click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: ‘शक्ति स्वरूपा हैं माताएँ-बहनें, उनके विनाश की बात कर रहे INDI वाले’: राहुल गाँधी पर PM मोदी का पलटवार
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > India > ‘शक्ति स्वरूपा हैं माताएँ-बहनें, उनके विनाश की बात कर रहे INDI वाले’: राहुल गाँधी पर PM मोदी का पलटवार
IndiaTamil NaduTop News

‘शक्ति स्वरूपा हैं माताएँ-बहनें, उनके विनाश की बात कर रहे INDI वाले’: राहुल गाँधी पर PM मोदी का पलटवार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष के शक्ति वाले वार को भी हथियार बना लिया है. पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए महिलाओं को शक्ति स्वरूपा बताया और कहा कि एक तरफ शक्ति का विनाश करने वाले लोग हैं और दूसरी तरफ शक्ति की पूजा करने वाले लोग हैं. मुकाबला चार जून को हो जाएगा.

Last updated: 2024/03/18 at 3:27 PM
One India News Team
Share
5 Min Read
SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तारीखों के ऐलान के साथ ही धुआँधार रैलियों की शुरुआत कर दी है। सोमवार (18 मार्च, 2024) को वो तेलंगाना के जगित्याल में पहुँचे। राहुल गाँधी ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के समापन के दौरान मुंबई में कहा था कि उनकी लड़ाई ‘शक्ति’ से है। पीएम मोदी ने इस बयान पर नाराज़गी जाहिर करते हुए कहा कि क्या भारत की धरती पर कोई शक्ति के विनाश की बात कर सकता है क्या, क्या ये हमें मंजूर है?

#WATCH | Telangana: During his public address in Jagtial, PM Modi says, "Can someone talk about the destruction of 'Shakti'?…We dedicated the success of the Chandrayaan mission by naming the point where Chandrayaan landed as 'Shiv Shakti'…The fight is between those who want… pic.twitter.com/VJKksQtM2W

— ANI (@ANI) March 18, 2024

इस दौरान उन्होंने कहा कि हम सब शक्ति की आराधना करते हैं, पूरे हिंदुस्तान करते हैं। उन्होंने जिक्र किया कि कैसे चंद्रयान-3 के लैंडिंग पॉइंट को शिव-शक्ति नाम देकर उन्हें इस सफलता को समर्पित किया, जबकि ये लोग शक्ति के विनाश के बिगुल फूँक रहे हैं। प्रधानमंत्री ने माताओं-बहनों को शक्ति-स्वरूपा बताते हुए कहा कि क्या ऐसे लोगों को शक्ति का विनाश करने का मौका दिया जा सकता है? उन्होंने लोगों से पूछा कि शक्ति स्वरूपा माताओं-बहनों की सुरक्षा होनी चाहिए या नहीं?

#WATCH | Telangana: During his public address in Jagtial, PM Modi says, "Can someone talk about the destruction of 'Shakti'?…We dedicated the success of the Chandrayaan mission by naming the point where Chandrayaan landed as 'Shiv Shakti'…The fight is between those who want… pic.twitter.com/VJKksQtM2W

— ANI (@ANI) March 18, 2024

उन्होंने कहा कि I.N.D.I. गठबंधन का घोषणापत्र जारी हो गया है – एक तरफ शक्ति का विनाश करने की बात करने वाले लोग हैं, दूसरी तरफ शक्ति की आराधना करने वाले। पीएम मोदी ने कहा कि मुकाबला 4 जून को हो जाएगा कि कौन शक्ति का विनाश करता है और कौन शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त कर सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि 13 मई को तेलंगाना में होने वाला मतदान ‘विकसित भारत’ के लिए होगा और जब भारत विकसित होगा तो तेलंगाना भी विकसित होगा।

#WATCH | Telangana: During his public address in Jagtial, PM Modi says, "With the help of technology I wish to talk to you in Telugu. But for this, you all will have to do one thing which is to check the Namo in Telugu site on X…" pic.twitter.com/59rnI31Gvp

— ANI (@ANI) March 18, 2024

पीएम मोदी ने कहा, “मेरे लिए हर माँ शक्ति का रूप है, हर बेटी शक्ति का रूप है। मैं इनको शक्ति के रूप में पूजता हूँ और मैं इन शक्ति स्वरूपा माताओं-बहनों की रक्षा के लिए जान की बाज़ी लगा दूँगा। एक ओर वो कॉन्ग्रेस पार्टी है, जिसने तेलंगाना के सपनों को कुचला है। दूसरी ओर वो BRS है, जिसने यहाँ के लोगों की भावनाओं का इस्तेमाल किया, सत्ता पाई और बाद में जनता से ही विश्वासघात कर दिया। तेलंगाना निर्माण के पहले 10 वर्षों तक BRS ने तेलंगाना को जमकर लूटा और अब कांग्रेस ने तेलंगाना को अपना ATM state बना लिया है।”

#WATCH | Telangana: During his public address in Jagtial, PM Modi says, "It is BRS who has misused people's faith, formed government & then betrayed their trust. For 10 years, after its formation, Telangana was ruthlessly looted by BRS. And now, Congress has made Telangana its… pic.twitter.com/0eTiqWZdBQ

— ANI (@ANI) March 18, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि BRS और कॉन्ग्रेस एक दूसरे के लिए चाहे कितनी भी कवर फायर कर लें, इनकी एक एक लूट का हिसाब होता रहेगा। उन्होंने स्पष्ट ऐलान किया कि मोदी, तेलंगाना के लोगों को लूटने वालों को छोड़ेगा नहीं – ये मोदी की गारंटी है। पीएम ने कहा कि परिवारवादियों का पूरा इतिहास उठाकर देख लीजिए, देश में जितने भी बड़े घोटाले हुये हैं, उनके पीछे कोई न कोई परिवारवादी पार्टी ही मिलेगी। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने तेलंगाना में हाइवे बनाने पर 25,000 करोड़ रुपए खर्च किए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि कैसे आज़ादी के बाद से लेकर 2014 तक तेलंगाना में 2500 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग था, अकेले भाजपा सरकार ने 10 वर्षों में 2000 किलोमीटर का राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश के शिवमोगा में भी रैली करेंगे। इसके बाद तमिलनाडु के कोयम्बटूर में उनका रोडशो प्रस्तावित है। 1 दिन पहले ही उन्होंने आंध्र प्रदेश के पलांदु में रैली की है। ‘इंडिया टुडे कन्क्लेव’ में उन्होंने साफ़ कर दिया कि उनका तीसरा कार्यकाल बड़े नीतिगत निर्णयों का होगा।

#WATCH | Telangana: During his public address in Jagtial, PM Modi says, "The INDI alliance in their manifesto said that their fight is against 'Shakti'. For me, every mother, daughter & sister is a form of 'Shakti'. I worship them in the form of 'Shakti'. I am the worshiper of… pic.twitter.com/ccVUoEVVNb

— ANI (@ANI) March 18, 2024

राहुल गाँधी का ये बयान हिन्दू विरोधी है क्योंकि शक्ति को सनातन धर्म में माँ दुर्गा का रूप माना गया है। माँ दुर्गा को शक्ति, आदिशक्ति या परम शक्ति भी कहा गया है। उन्हें वो ऊर्जा माना गया है जिससे संपूर्ण ब्रह्माण्ड चलता है। दुर्गा चालीसा में भी पंक्ति है – “शक्ति रूप को मरम न पायो। शक्ति गई तब मन पछतायो॥”, यानि शंकराचार्य ने भी ये महसूस होने के बाद शक्ति की आराधना की थी। दुर्गा सप्तशती में कहा गया है – “या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता”, अर्थात माँ दुर्गा सब में शक्ति के रूप में विद्यमान हैं।

You Might Also Like

PM मोदी को इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की बधाई, कहा- भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर शुभकामनाएं

TMC में बढ़ी बगावत! सायोनी घोष का नाम भी बागी सांसदों में शामिल, ममता बनर्जी के लिए बढ़ी मुश्किलें

पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ को कानूनी नोटिस: गणेश पूजा और मासिक धर्म पर टिप्पणी बनी विवाद की वजह

TMC में बड़ा राजनीतिक भूचाल: राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं

देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, BJP नेताओं ने की लंबी उम्र की कामना

TAGGED: @india, breakingnews, BRS, BRS Leader, Congress, hindi news, INDI alliance, Narendra Modi, newschannelinindia, oneindianews, pm modi, Rahul Gandhi, Sanatan Dharma, Shakti, Tamilnadu, topnewschannelinindia

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team March 18, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article ‘चुनिंदा जानकारी नहीं, पूरा ब्यौरा सौंपें’, इलेक्टोरल बॉन्ड पर SBI से बोला सुप्रीम कोर्ट
Next Article चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के DGP, 6 राज्यों के गृह सचिवों को हटाने का दिया आदेश

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

PM मोदी को इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की बधाई, कहा- भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर शुभकामनाएं
India Top News World June 10, 2026
TMC में बढ़ी बगावत! सायोनी घोष का नाम भी बागी सांसदों में शामिल, ममता बनर्जी के लिए बढ़ी मुश्किलें
Elections India Top News West Bengal June 10, 2026
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ को कानूनी नोटिस: गणेश पूजा और मासिक धर्म पर टिप्पणी बनी विवाद की वजह
India Top News June 10, 2026
TMC में बड़ा राजनीतिक भूचाल: राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं
Assam Elections India Top News West Bengal June 10, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.