Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 36°C

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची बीजेपी, एक्शन लेने की मांग की

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची बीजेपी, एक्शन लेने की मांग की

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत पर कार्रवाई की मांग को लेकर बीजेपी चुनाव आयोग पहुंच गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव, ओम पाठक और संजय मयूख चुनाव आयोग पहुंचकर कांग्रेस नेता की शिकायत की है। विनोद तावड़े ने कहा कि हमारे प्रतिनिधिमंडल ने आज चुनाव आयोग से मुलाकात की। हमने विभिन्न राज्यों में चुनाव अधिकारियों की विभिन्न प्रतिक्रियाओं का उल्लेख किया। चुनाव आयोग इस पर गौर करेगा।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने की एक्शन लेने की मांग

बीजेपी के अलावा राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी चुनाव आयोग से कांग्रेस नेता के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है। सुप्रिया श्रीनेत ने मंडी से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत पर सोशल मीडिया में अप्पतिजनक पोस्ट करने का आरोप है।

जय राम ठाकुर ने बोला कांग्रेस पर हमला

वहीं, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि रनौत के खिलाफ कांग्रेस नेताओं की अपमानजनक टिप्पणियों की कानूनी जांच की जाएगी। कांग्रेस नेता की टिप्पणी की निंदा करते हुए ठाकुर ने एक बयान में कहा कि उन्होंने  बड़ी गलती की है क्योंकि लोग आस्था के साथ “छोटी काशी” और 300 से अधिक मंदिरों वाले स्थान मंडी में आते हैं।

सुप्रिया श्रीनेत ने दी थी ये सफाई

इससे पहले सुप्रिया श्रीनेत ने अपनी सफाई में कहा था कि उनके फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट का एक्सेस कुछ लोगों के पास है। उन्हीं में से किसी ने अनुचित पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कहा कि “जैसे ही मुझे पता चला, मैंने वह पोस्ट डिलीट कर दी। जो भी लोग मुझे जानते हैं, वे भी अच्छी तरह जानते हैं कि मैं कभी भी किसी महिला के प्रति व्यक्तिगत और अशोभनीय टिप्पणी नहीं कर सकती।

कंगना ने कांग्रेस नेता को दिया था ये जवाब

कंगना रनौत ने श्रीनेत पर निशाना साधते हुए कहा था कि “प्रिय सुप्रिया जी, एक कलाकार के रूप में अपने करियर के पिछले 20 वर्षों में मैंने हर तरह की महिलाओं की भूमिका निभाई है। फिल्म रानी में एक भोली लड़की से लेकर धाकड़ में एक जासूस तक, मणिकर्णिका में एक देवी से लेकर चंद्रमुखी में एक राक्षसी तक रोल किए हैं। उन्होंने कहा कि हर महिला सम्मान की हकदार है।

Filed under Delhi

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.